Varanasi Ajgaib Shahid Masjid Demolished : वाराणसी में 22 मिनट का मेगा ऑपरेशन! भारी पुलिस फोर्स के सामने मलबे में तब्दील हुई ऐतिहासिक मस्जिद, जानें क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला

वाराणसी के किला कोहना क्षेत्र में स्थित करीब 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद को प्रशासन ने देर रात बुलडोजर कार्रवाई कर ढहा दिया। रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास प्रोजेक्ट के तहत की गई इस कार्रवाई में 5 बुलडोजरों और करीब 1000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।

Varanasi Ajgaib Shahid Masjid Demolished : वाराणसी में 22 मिनट का मेगा ऑपरेशन! भारी पुलिस फोर्स के सामने मलबे में तब्दील हुई ऐतिहासिक मस्जिद, जानें क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला

Varanasi Ajgaib Shahid Masjid Demolished

Modified Date: June 3, 2026 / 09:30 am IST
Published Date: June 3, 2026 8:57 am IST
HIGHLIGHTS
  • 200 साल पुरानी मस्जिद पर आधी रात प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
  • 5 बुलडोजर और 1000 जवानों की मौजूदगी में 22 मिनट में ढहाया ढांचा
  • रेलवे पुनर्विकास परियोजना के तहत बनेगा नया मॉडल स्टेशन

वाराणसी : Varanasi Ajgaib Shahid Masjid Demolished :  उत्तर प्रदेश के वाराणसी के किला कोहना क्षेत्र में स्थित करीब 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद को प्रशासन द्वारा ढहा दिया गया है। रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और आधुनिकीकरण के तहत इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, क्योंकि इस मस्जिद की जगह अब एक नया मॉडल स्टेशन बनाया जाना है। इस एक्शन के दौरान मौके पर पुलिस और पीएसी (PAC) के करीब 1 हजार जवानों को तैनात किया गया था।

5 बुलडोजरों ने मिलकर जमींदोज किया मस्जिद

प्रशासन ने इस पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय तरीके से आधी रात को अंजाम दिया। देर रात मात्र 22 मिनट के भीतर 5 बुलडोजरों ने मिलकर इस पूरी मस्जिद को जमींदोज कर दिया और मौके से तुरंत सारा मलबा भी हटवा दिया गया। प्रशासन का साफ कहना है कि यह जमीन रेलवे की पुरानी संपत्ति है, जिस पर कब्जा करके मस्जिद और कब्रिस्तान का निर्माण कर लिया गया था।

कोर्ट भी पहुंचा मामला

यह मामला कोर्ट भी पहुंचा था, लेकिन अदालत में केस हारने के बाद रेलवे ने जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया था, जिसकी मियाद पूरी होने के बाद यह कदम उठाया गया। अदालती आदेश और नोटिस के बाद की गई इस त्वरित कार्रवाई के चलते इलाके में पूरी तरह शांति बनी हुई है और कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद अब रेलवे की जमीन पूरी तरह से साफ हो चुकी है। इस जगह पर अब रेलवे द्वारा एक नया मॉडल स्टेशन बनाया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.