Lexus NX Facelift Revealed: अब और भी शानदार हुई Lexus NX Facelift Hybrid! 4-सिलिंडर इंजन और ऐसे प्रीमियम फीचर्स कि नजरें टिक जाएंगी

Lexus NX Facelift Revealed: लेक्सस ने अपनी प्रीमियम NX SUV का नया फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया है। इसमें पहले से ज्यादा आकर्षक डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और बेहतर तकनीक दी गई है। नई NX को हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उतारा गया है। जिससे यह लग्जरी के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज का अनुभव देने का दावा करती है।

Lexus NX Facelift Revealed: अब और भी शानदार हुई Lexus NX Facelift Hybrid! 4-सिलिंडर इंजन और ऐसे प्रीमियम फीचर्स कि नजरें टिक जाएंगी

(Lexus NX Facelift Revealed/ Image Credit: Facebook)

Modified Date: September 2, 2026 / 05:02 pm IST
Published Date: September 2, 2026 4:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नई फ्रेमलेस स्पिंडल ग्रिल
  • डुअल DRL वाले LED हेडलैंप
  • 14-इंच टचस्क्रीन

Lexus NX Facelift Revealed: Lexus ने अपनी दूसरी जनरेशन की NX SUV को मिड-लाइफ अपडेट के साथ (Lexus NX Facelift Revealed) पेश किया है। नई NX में एक्सटीरियर डिजाइन से लेकर इंटीरियर, फीचर्स और पावरट्रेन तक कई बदलाव किए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी भारत में 2026 Lexus NX Facelift की लॉन्च डेट की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। नई SUV को पहले से ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक लुक देने की कोशिश की गई है।

नया फ्रंट और रियर डिजाइन

नई NX के फ्रंट हिस्से में सबसे बड़ा बदलाव देखने (Lexus NX Facelift Revealed) को मिलता है। इसमें फ्रेमलेस स्पिंडल शेप ग्रिल और नए LED हेडलैंप दिए गए हैं। हेडलैंप की डिजाइन अब बंपर के निचले हिस्से तक जाती है और हर यूनिट में दो DRL स्ट्रिप्स मिलती हैं। पीछे की तरफ LEXUS लेटरिंग के साथ LED टेल-लैंप को लाइट बार से जोड़ा गया है। जिससे SUV का रियर लुक ज्यादा आकर्षक नजर आता है।

केबिन में मिले ज्यादा प्रीमियम फीचर्स

Lexus के मुताबिक, नई NX का इंटीरियर कंपनी की नई ES सेडान और TZ SUV से प्रेरित है। केबिन को पहले के मॉडल की तुलना में ज्यादा शांत और आरामदायक बनाया गया है। SUV को Business, Executive, Luxury और F Sport जैसे चार ट्रिम्स में पेश किया गया है। सभी वेरिएंट में पावर्ड और हीटेड फ्रंट सीटें, 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14 इंच की बड़ी टचस्क्रीन मिलती है। Executive ट्रिम में सीट मेमोरी, वेंटिलेशन, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और एंबियंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी हैं।

Luxury और F Sport ट्रिम की खासियत

Luxury वेरिएंट में 20 इंच के अलॉय व्हील, लेदर सीटें, हीटेड रियर सीटें और हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं F Sport ट्रिम को स्पोर्टी लुक देने के लिए पियानो-ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स और 20 इंच ट्विन-स्पोक अलॉय व्हील मिलते हैं। इसके अलावा सभी मॉडल में ADAS यानी एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम स्टैंडर्ड रखा गया है।

हाइब्रिड पावरट्रेन में बड़ा अपग्रेड

नई NX 450+h और NX 350h पावरट्रेन विकल्पों (Lexus NX Facelift Revealed) में उपलब्ध होगी। NX 450+h में 2.5 लीटर पेट्रोल प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम है जो अब 307hp पावर देता है। इसकी बैटरी क्षमता 23kWh कर दी गई है और इलेक्ट्रिक रेंज 100 किमी से ज्यादा बताई गई है। इसमें DC फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी, जिससे 10 से 80 प्रतिशत चार्ज करीब 30 मिनट में किया जा सकता है। वहीं NX 350h में 2.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन 199hp देता है। भारत में फिलहाल मौजूदा NX 350h की एक्स-शोरूम कीमत 67.59 लाख रुपये से 74.50 लाख रुपये के बीच है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।