BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Video: छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि से सरेआम मारपीट! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Minister representative assault Video: प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल को दबंगों ने सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। राजेंद्र पटेल किसी जमीनी विवाद को शांत कराने पहुंचे थे। मामला दादरखुर्द गांव का है।

Dr.Anil Shukla
Published: 03 Jan 2025 | 7:58 pmModified: 03 Jan 2025 | 7:58 pm

कोरबा: Minister representative assault Video, मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रतिनिधि से मारपीट का वीडियो सामने आया है। प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल को दबंगों ने सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। राजेंद्र पटेल किसी जमीनी विवाद को शांत कराने पहुंचे थे। मामला दादरखुर्द गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, गांव में गौ-शाला की एक जमीन को लेकर गांव के बुजुर्ग और प्रोफेसर के परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों गुटों के बीच इसी जमीन को विवाद छिड़ा हुआ था। इसी बीच मौके पर राजेंद्र पटेल पहुंचे थे।

read more:  Kal Ka Rashifal: ग्रहों के चाल से आज रात पलटी मारेगी इन राशियों की किस्मत, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

पीड़ित राजेंद्र पटेल ने बताया कि गांव की एक जमीन पर एक बुजुर्ग किसान बिसाहू यादव की गौ-शाला है। इसी जमीन पर प्रोफेसर सुरेश तिवारी और उनका परिवार अपना स्वामित्व होने का दावा करता है। फिलहाल मामला SDM कोर्ट में हैं, और इस पर कोई फैसला अब तक नहीं आया है।

शुक्रवार को बिसाहू यादव ने पटेल को बताया कि प्रोफेसर तिवारी और उनका परिवार गौ-शाला में तोड़-फोड़ कर रहा है। बुजुर्ग की फरियाद पर पटेल मामला शांत कराने मौके पर पहुंचे। लेकिन प्रोफेसर सुरेश तिवारी, उनका बेटा सौरभ तिवारी और बेटी सुधा तिवारी ने फसाद शुरू कर दिया। विवाद पढ़ा तो प्रोफेसर के बेटे ने पटेल को थप्पड़ जड़ दिया। प्रोफेसर की पत्नी ने भी पटेल की डंडे से पिटाई कर दी। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

read more:  देश का निर्यात चालू वित्त वर्ष में 800 अरब डॉलर को पार कर जाएगा: गोयल

मंत्री प्रतिनिधि पटेल का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने अब तक दबंगों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि पटेल ने पहले मौके पर मौजूद उनकी मां के साथ बदसलूकी की। इसे लेकर ही विवाद बढ़ा। राजेंद्र पटेल का आरोप है कि बार-बार चौकी बुलाकर उन्हें ही मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत एसपी सिद्धार्थ तिवारी और कलेक्टर से भी की है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Video of assault on Minister Lakhan Lal Devangan's representative surfaced

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm