देश का निर्यात चालू वित्त वर्ष में 800 अरब डॉलर को पार कर जाएगा: गोयल
देश का निर्यात चालू वित्त वर्ष में 800 अरब डॉलर को पार कर जाएगा: गोयल
नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद, चालू वित्त वर्ष में भारत का वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 800 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर जाने की उम्मीद है, जो एक रिकॉर्ड होगा।
पिछले वित्त वर्ष में निर्यात 778 अरब डॉलर था।
उन्होंने कहा कि हालांकि वैश्विक स्तर पर तनाव होगा, लेकिन भारत के निर्यात का दायरा बड़ा है।
मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''मेरा अनुमान है कि हम निर्यात में 800 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर जाएंगे, जो वैश्विक स्थिति को देखते हुए एक और रिकॉर्ड है।''
उन्होंने कहा कि सेवाओं के निर्यात में हिस्सेदारी भी तेज गति से बढ़ रही है।
विकासशील और अल्प विकसित देशों (एलडीसी) को निर्यात के बारे में उन्होंने कहा कि वे देश कोविड-19 महामारी के बाद विदेशी मुद्रा संकट के कारण तनाव में हैं।
मंत्री ने नए अमेरिकी प्रशासन के बारे में कहा, ''हम नए अमेरिकी प्रशासन के साथ और मजबूत तथा ठोस जुड़ाव की उम्मीद कर रहे हैं... हम (डोनाल्ड) ट्रंप प्रशासन के साथ फिर से काम करने के लिए उत्सुक हैं।''
भाषा पाण्डेय रमण
रमण
लेखक के बारे में
Web Title: देश का निर्यात चालू वित्त वर्ष में 800 अरब डॉलर को पार कर जाएगा: गोयल
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm