Women raped in jashpur: बात करने के बहाने बाहर बुलाया, फिर रात के अंधेरे में जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म और मारपीट

Women raped in Jashpur: दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने महिला को दूसरे लड़के से बात करने की बात करते हुए हाथ मुक्के से मारपीट करते हुए महिला का मोबाइल भी तोड़कर फेंक दिया।

Women raped in jashpur: बात करने के बहाने बाहर बुलाया, फिर रात के अंधेरे में जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म और मारपीट

Women raped in jashpur, image source: ibc24

Modified Date: January 23, 2025 / 06:04 pm IST
Published Date: January 23, 2025 6:03 pm IST

जशपुर: Women raped in jashpur, जशपुर में महिला को जंगल लेजाकर दुष्कर्म करने और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । बताया जा रहा है कि आरोपी शिवनारायण सोनवानी महिला से पूर्व से ही परिचित था ।

दरअसल, पीड़िता महिला से शिवनारायण सोनवानी का बीते 1 वर्ष लगातार उसके घर आना जाना एवं जान पहचान थी । 18 जनवरी की रात शिवनारायण महिला के घर के बाहर पहुंचकर जरूरी बात कहते हुए उसे बाहर बुलाया। महिला के बाहर आने पर आरोपी ने उसे जबरन उठाकर जंगल की ओर ले गया एवं महिला के मना करने के बावजूद उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ।

read more:  फिल्मकार राम गोपाल वर्मा को चेक बाउंस मामले में तीन महीने की सजा, गिरफ्तारी वारंट जारी

Women raped in Jashpur दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने महिला को दूसरे लड़के से बात करने की बात करते हुए हाथ मुक्के से मारपीट करते हुए महिला का मोबाइल भी तोड़कर फेंक दिया। आरोपी की मारपीट से महिला के कान नाक में भी गंभीर चोटे आई । महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी वहीं पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया एवं आरोपी की पताशाजी की ।

read more:  Road Accident: घने कोहरे के कारण आपस में टकराई मोटरसाइकिल, हादसे में दो कारोबारियों की मौत 1 घायल

Women raped in Jashpur घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर से फरार हो चुका था एवं पुलिस को सूचना मिली कि बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में आरोपी छुपा हुआ है । पुलिस तत्काल शंकरगढ़ रवाना हुई एवं आरोपी को हिरासत में लिया । पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया । वहीं पुलिस ने आरोपी शिवनारायण सोनवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड में भेज दिया है ।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com