BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IAS Officer Jailed: यंग IAS अधिकारी को जेल, व्यापारी से इस काम के लिए ले रहा था रिश्वत, दी थी ऐसी धमकी

यंग IAS अधिकारी को जेल, व्यापारी से इस काम के लिए ले रहा था रिश्वत, Young IAS officer jailed, was taking bribe from businessman for this work

UP Crime News/ Image Credit: IBC24 File Photo

UP Crime News/ Image Credit: IBC24 File Photo

Deepak Sahu
Published: 09 Jun 2025 | 7:27 pmModified: 10 Jun 2025 | 12:03 am

भवानीपटना: IAS Officer Jailed ओडिशा में एक व्यापारी से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने के एक दिन बाद, युवा आईएएस अधिकारी धीमान चकमा को सोमवार को एक अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।सतर्कता अधिकारियों ने रविवार को कालाहांडी जिले में उनके आवास से 47 लाख रुपये नकद बरामद किए। वह धर्मगढ़ के उपजिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

Read More : Gwalior Loot Video: शहर में दिनदहाड़े लूट और फायरिंग... सराफा कारोबारी से लाखों की नकदी-जेवरात लूटकर फरार, CCTV में कैद बदमाश

IAS Officer Jailed पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) एम. राधाकृष्ण ने एक बयान में कहा कि चकमा को भवानीपटना के विशेष सतर्कता न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी और उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सतर्कता विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, 2021 बैच के आईएएस अधिकारी ने एक स्थानीय व्यवसायी को धमकी दी थी कि अगर उसने 20 लाख रुपये नहीं दिए, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। व्यवसायी ने मामले की सूचना सतर्कता अधिकारियों को दी।

Read More : Weather Update News: 9 से 15 जून तक लगातार होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, घर से निकलने से पहले जानें ताजा अपडेट 

बयान में कहा गया, “शिकायत के आधार पर 8 जून, 2025 की रात को जाल बिछाया गया, जिसमें आरोपी धीमान चकमा को ओडिशा सतर्कता की एक टीम ने कालाहांडी जिले के धरमगढ़ में उसके सरकारी क्वार्टर से गिरफ्तार कर लिया।” इसमें कहा गया कि आरोपी को 10 लाख रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया और गवाहों की मौजूदगी में उसके कब्जे से पूरी रकम बरामद कर ली गई। इसके बाद विभाग ने चकमा के सरकारी आवास और उनके कार्यालय कक्ष पर एक साथ तलाशी ली। राधाकृष्ण ने बताया, “तलाशी के दौरान धरमगढ़ स्थित उनके घर से 47 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। चूंकि, वह इतनी बड़ी नकदी के बारे में कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाए, इसलिए उसे जब्त कर लिया गया।” एसपी ने बताया कि आईएएस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: धीमान चकमा 2021 बैच के IAS अधिकारी हैं, जो ओडिशा के कालाहांडी ज़िले के धर्मगढ़ में उपजिलाधिकारी (SDO) पद पर कार्यरत थे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Young IAS officer jailed, was taking bribe from businessman for this work

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm