BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Indore Snake Bite Live Video: कोबरा सांप पकड़ रहे पुलिस आरक्षक की मौत.. उँगलियों पर डसा, सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक आरक्षक कोबरा सांप पकड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सांप ने आरक्षक को काट लिया, जिससे आरक्षक की मौत हो गई।

indore news

indore news

muskan mishra
Published: 21 Sept 2025 | 2:41 pmModified: 21 Sept 2025 | 2:41 pm
HIGHLIGHTS
  1. सदर बाजार में सांप के डसने से संतोष की मौत।
  2. संतोष फर्स्ट बटालियन में तैनात थे और अनुभवी स्नेक हैंडलर थे।
  3. सांप पकड़ने के दौरान हादसा हुआ और वीडियो में कैद हो गया।

Indore Snake Bite Live Video: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक आरक्षक कोबरा सांप पकड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सांप ने आरक्षक को काट लिया, जिससे आरक्षक की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, इंदौर के सदर बाजार इलाके से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। संतोष, जो कि फर्स्ट बटालियन में तैनात थे, को सांप पकड़ने का अनुभव था और वह पहले भी कई बार सांपों को पकड़ चुके थे। लेकिन इस बार उनका अनुभव उनके किसी काम नहीं आया। जब उन्होंने एक सांप को पकड़ने की कोशिश की, तो सांप ने अचानक उन्हें डस लिया। यह पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि काटे जाने के बावजूद संतोष ने साहस दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया था। लेकिन जहरीला विष तेजी से शरीर में फैल गया, और इलाज के बावजूद संतोष की मौत हो गई।

कई बार सांप पकड़ चुके थे संतोष

Indore Snake Bite Live Video: पुलिस ने बताया कि संतोष चौधरी फर्स्ट बटालियन में आरक्षक के पद पर कार्यरत था। पिछले 17 सालाें से सेवा दे रहा था। रात में जब घोड़ों के अस्तबल में सांप की सूचना मिली, तो अधिकारी के कहने पर संतोष वहां पहुंचा। वह पहले भी सांप पकड़ चुका था, इसलिए उसे बुलाया गया। संतोष इंदौर का ही रहने वाला था। परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। घटना की जानकारी मिलते ही कई अधिकारी रात में अस्पताल पहुंच गए थे।

सांप के काटने के बाद क्या करें ?

दरअसल, किंग कोबरा की खासियत ये है कि ये जिसको काटता है, उसके शरीर में अधिक मात्रा में जहर इंजेक्ट करता है। इस वजह से इसका जहर ज्यादा घातक होता है। सांप के काटने के बाद दर्द, सूजन, चक्कर आना, धुंधला दिखना और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण 30 मिनट से कुछ घंटों में दिख सकते हैं। इस मामले में तत्काल एंटी-वेनम की जरूरत पड़ती है। ऐसे में जिस किसी को भी सांप काटे तो सबसे पहले हॉस्पिटल जाएं और डॉक्टर से एंटी वेनम लगवाएं।

Read more: Exam Cancelled Notice: स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं स्थगित.. राज्य की भाजपा सरकार ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला, जारी किया गया आदेश..

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह घटना इंदौर के सदर बाजार इलाके की है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: A police constable catching a cobra snake dies after being bitten on the fingers; shocking video surfaces.

शहर की खबरें
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm