BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Indore Luteri Dulhan: सावधान कुंवारे लड़के! इस राज्य में एक्टिव है ये ‘हसीना’, शादी का झांसा देकर ऐसे साफ करती है बैंक अकाउंट

इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 1.20 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने नकली दुल्हन और उसके फर्जी भाई …

Indore Luteri Dulhan

Indore Luteri Dulhan

Sneha Singh
Published: 21 Dec 2025 | 5:41 pmModified: 21 Dec 2025 | 5:43 pm
HIGHLIGHTS
  1. शादी के नाम पर ₹1.20 लाख ठगी ।
  2. नकली दुल्हन और भाई गिरफ्तार।
  3. गिरोह के अन्य आरोपी फरार।

Indore Luteri Dulhan इंदौर: मध्य प्रदेश में ‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला अब इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक शातिर गिरोह ने शादी का झांसा देकर एक युवक को 1 लाख 20 हजार रुपये की बड़ी चपत लगा दी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नकली दुल्हन और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

फिल्मी अंदाज़ में बुना गया ठगी का जाल

Indore Luteri Dulhan: जानकारी के अनुसार, फरियादी सुनील, जो एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है, उसे अजय पंडित नामक एक व्यक्ति ने फोन किया। अजय ने सुनील को शादी के लिए एक अच्छी लड़की होने की बात कही और उसे मेल-मुलाकात के लिए इंदौर बुलाया। घर बसाने की चाहत में सुनील इंदौर पहुंचा। इसके बाद ठगी को अंजाम देने के लिए इस गिरोह ने सागर की रहने वाली सपना को फर्जी तरीके से नकली दुल्हन बनाकर पेश किया। गिरोह के अन्य सदस्यों ने भी अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं। विदिशा का रहने वाला रवि सपना का भाई बना। वहीं अजय जोशी नकली पंडित बना, जबकि एक अन्य व्यक्ति युवती का काका बना।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Indore Luteri Dulhan: इन जालसाजों ने सुनील को कोर्ट मैरिज कराने का भरोसा दिया और कागजी कार्रवाई और अन्य खर्चों के नाम पर उससे एक लाख बीस हजार रुपये ऐंठ लिए। जैसे ही रकम गिरोह के हाथ लगी, सभी सदस्य सुनील को अकेला छोड़कर चकमा देकर फरार हो गए। खुद को ठगा महसूस करने के बाद पीड़ित ने तुरंत एमजी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकली दुल्हन सपना और उसके नकली भाई रवि को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: शादी का झांसा देकर कोर्ट मैरिज व खर्च के नाम पर पैसे ऐंठता है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Fake Bride Scam in Indore: Gang Cheats Groom of ₹1.20 Lakh, Two Arrested

शहर की खबरें
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm