Fake Marksheet Racket Busted: फर्जी मार्कशीट का हाईटेक धंधा का भंडाफोड़! तीन मास्टरमाइंड के कब्जे से सैकड़ों नकली दस्तावेज बरामद, पलभर में ऐसे तैयार करते थे मार्कशीट
फर्जी मार्कशीट का हाईटेक धंधा का भंडाफोड़…Fake Marksheet Racket Busted: High-tech business of fake marksheets busted! Hundreds of fake

Fake Marksheet Racket Busted | Image Source | IBC24
- खजराना पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया,
- आरोपी पुरानी मार्कशीट को स्कैन कर एडिट करके छात्रों को बेचते थे,
- पुलिस ने सैकड़ों नकली दस्तावेज बरामद किए,
इंदौर: Fake Marksheet Racket Busted: इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से सैकड़ों फर्जी मार्कशीट बरामद की गई हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से शैक्षणिक दस्तावेजों में हो रही धोखाधड़ी का एक बड़ा खेल सामने आया है।
Fake Marksheet Racket Busted: जानकारी के अनुसार आरोपी पुरानी असली मार्कशीट को स्कैन कर एडिट करते थे और उसे नई मार्कशीट के रूप में तैयार कर छात्रों को बेचते थे। यह पूरा काम एक लोकल इंटरनेट कैफे से संचालित हो रहा था जहां से विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा था। कैफे संचालक ही इस फर्जीवाड़े का मुख्य सूत्रधार बताया जा रहा है जो छात्रों को आसान और त्वरित समाधान के नाम पर नकली दस्तावेज उपलब्ध कराता था।
Fake Marksheet Racket Busted: पुलिस ने जब छापा मारा तो मौके से सैकड़ों नकली मार्कशीट, स्कैनर, प्रिंटर और कम्प्यूटर सहित अन्य उपकरण भी जब्त किए। खजराना पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ में जुटी हुई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह गिरोह कब से सक्रिय था, अब तक कितने छात्रों को फर्जी मार्कशीट दी जा चुकी हैं और इस खेल में और कौन-कौन शामिल हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आरोपी असली मार्कशीट को स्कैन करके उसमें फोटोशॉप जैसे टूल्स की मदद से जानकारी एडिट करते थे और फिर उसे नई फर्जी मार्कशीट के रूप में प्रिंट कर छात्रों को बेचते थे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Fake Marksheet Racket Busted: High-tech business of fake marksheets busted
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm