Girlfriend Beat Up The Bride: दुल्हे की प्रेमिका ने मंडप में की दुल्हन की पिटाई, देखकर उड़े लोगों के होश, हैरान कर देगी वजह
Girlfriend Beat Up The Bride: दुल्हे की प्रेमिका ने मंडप में की दुल्हन की पिटाई, देखकर उड़े लोगों के होश, हैरान कर देगी वजह

Bride absconds a week after marriage
इंदौर। Girlfriend Beat Up The Bride: मध्यप्रदेश के इंदौर में कन्यादान योजना के तहत चल रहे शादी समारोह में अचानक से हंगामा मच गया। यहां शादी के मंडप में उस वक्त हंगामा हो गया, जब मंडप में पहुंची एक युवती अचानक से दुल्हन पर टूट पड़ी मंडप में पहुंची युवती ने दुल्हन की पिटाई कर दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद दुल्हन शादी के मंडप से उठकर सीधे थाने पहुंची और युवती के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
दरअसल, इंदौर में सीएम सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हो रहा था। इस दौरान इस समारोह में नीलेश यादव और सपना चौहान शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे, लेकिन फेरे शुरू होने से ठीक पहले एक अप्रत्याशित मोड़ आया। दूल्हे की पूर्व प्रेमिका रुक्मणि होलकर अचानक वहां पहुंची और हंगामा मचा दिया। रुक्मणी ने दावा किया है कि उसकी नीलेश से पहले ही शादी हो चुकी है इसके बाद आयोजकों ने मामले को शांत कराने के लिए पुलिस को बुलाया और दूल्हा-दुल्हन को मल्हारगंज थाने भेज दिया।
Girlfriend Beat Up The Bride: वहीं इस हंगामे के बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला के दूल्हे से किस तरह के संबंध थे और शादी में हंगामे का असली कारण क्या है। दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया है। वहीं दूल्हे नीलेश ने पुलिस से कहा कि वो मारपीट करने वाली महिला को जानता है पर उसका उससे कोई लेना देना नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, मारपीट करने वाली महिला थाने में मौजूद नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Web Title: Girlfriend Beat Up The Bride: The groom's girlfriend beat up the bride in the mandap, people were shocked to see this
इंदौर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am