Indore Couple Case Latest Update News: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट, विशाल के घर से पुलिस को मिली वो चीज जो सोनम सहित सभी आरोपियों को पहुंचा सकती है सलाखों के पीछे
Indore Couple Case Latest Update News: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट, विशाल के घर से पुलिस को मिली वो चीज जो सोनम सहित सभी आरोपियों को पहुंचा सकती …

Indore Couple Case Latest Update News: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट / Image Source: IBC24
- खून से सने कपड़े बरामद
- सोनम की साजिश
- दो बार हत्या की कोशिश
इंदौर: Indore Couple Case Latest Update News राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पुलिस के हाथ अहम सबूत लगे हैं, जो आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है। दरअसल पुलिस ने विशाल के घर से खून से सने हुए कपड़े जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि राजा की हत्या के दिन यही कपड़ा पहना हुआ था। आरोपी विशाल हत्या वाले दिन भी शिलॉन्ग में ही मौजूद था। वहीं, अब खून से सने कपड़े का पुलिस फॉरेंसिक जांच कराएगी। बता दें कि राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में विशाल चौहान आरोपी है।
Indore Couple Case Latest Update News मिली जानकारी के अनुसार विशाल चौहान ने पूछताछ के दौरान बताया कि हत्या के वक्त पहने कपड़े वो अपने घर पर छिपाकर रखा हुआ है। पुलिस ने जब विशाल के घर पर दबिश देकर करीब दो घंटे तक सर्चिग की जिसके बाद खून से सना हुआ कपड़ा जब्त कर लिया है। पुलिस ने विशाल के घर से कुछ मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। वहीं, इसके बाद पुलिस की टीम विशाल को एक मैदान में लेकर गई है, जहां हत्या में उपयोग किए गए हथियार को फेंके जाने की आशंका है। व
दूसरी ओर ये भी खबर मिल रही है कि विशाल और राज कुशवाह के बीच गहरी दोस्ती थी। राज के माता पिता ने भी इस बात की पुष्टि की है। बताया गया कि चारों आरोपियों की मीटिंग विशाल के घर पर ही होती थी। वहीं, पूछताछ के दौरान इस बात का भी खुलासा हुआ है कि सोनम शिलॉन्ग जाने के बाद भी लगातार राज के संपर्क में थी और पल-पल की अपडेट दे रही थी।
दूसरी ओर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजा की हत्या की एक नहीं बल्कि दो बार हत्या करने की कोशिश की गई थी। बताया गया कि 22 माई को सोनम पति राजा को डबल डेकर ब्रिज पर लेकर गई थी, जहां उनका पीछा करते हुए विशाल, आंनद और अंकित पहुंचे थे। सोनम उन्हें पीछे से इशारा करके बुला रही थी। यहां राज को मारकर खाई में फेंकने की तैयारी थी, लेकिन उनका प्लान फेल हो गया। राजा की हत्या का प्लान फेल होने के बाद सोनम और राजा दोनों ने यहीं नाइट स्टे किया।
वहीं, दूसरे दिन यानि 23 मई को सोनम एक बाद फिर राजा को सुनसान इलाके पर लेकर गई और विशाल, आकाश और आनंद को लोकेशन भेज दिया। यहां पहुंचते ही विशाल ने सबसे पहले राजा के सिर पर हमला किया, फिर धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर दिया। इस दौरान सोनम सामने ही खड़ी थी। वहीं, विशाल के हमले के बाद जब राजा जमीन पर गिर गया तो विशाल, आंनद, अंकित और सोनम ने मिलकर राजा को खाई में फेंक दिया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: विशाल चौहान मुख्य आरोपियों में से एक है, जिसने राजा पर पहले सिर और फिर गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया। उसके घर से खून से सने कपड़े बरामद हुए हैं।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Indore Couple Case Latest Update News: Police Found Imp Evidence From Vishal Chauhan's House
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm