Indore E Cigarette Fraud: इस वेबसाइट में 2500 रुपए में ई-सिगरेट की ऑनलाइन बिक्री, पर लोगों के साथ हो रहा ये कांड, सामने आया चौकाने वाला खुलासा
इस वेबसाइट में 2500 रुपए में ई-सिगरेट की ऑनलाइन बिक्री….Indore E Cigarette Fraud: This website sells e-cigarettes online for Rs 2500

Indore E Cigarette Fraud | Image Source | Symbolic
- इंदौर में ई-सिगरेट की ऑनलाइन बिक्री,
- ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा,
- 2500 रुपये में ई-सिगरेट देने का दावा,
इंदौर: Indore E Cigarette Fraud: इंदौर में पुलिस की सख्ती के बाद दुकानों पर ई-सिगरेट (Vape) की बिक्री पर कार्रवाई शुरू हुई लेकिन अब यह ऑनलाइन बिकने लगी है। सोशल मीडिया और कई वेबसाइट्स पर ई-सिगरेट की अवैध बिक्री हो रही है। इनमें से कई वेबसाइटें लोगों से पैसे लेकर गायब हो जाती हैं और खरीदारों को ठगी का शिकार बनाती हैं।
कैसे हुआ गिरोह का खुलासा?
Indore E Cigarette Fraud: IBC24 के रिपोर्टर ने एक ऑनलाइन वेबसाइट से ई-सिगरेट खरीदने का प्रयास किया। रिपोर्टर ने जब www.vapeshopindore.org वेबसाइट से ऑर्डर किया, तो व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति ने संपर्क किया। व्यक्ति ने बताया कि पुलिस की सख्ती के कारण दुकान बंद हो गई है, लेकिन ऑनलाइन ऑर्डर उपलब्ध है। 2500 रुपये में ई-सिगरेट देने का दावा किया गया और एक QR कोड (विकास कुमार के नाम का) भेजा गया। बातचीत की रिकॉर्डिंग IBC24 के कैमरे में कैद कर ली गई।
पुलिस की कार्रवाई और ठगी का खुलासा
Indore E Cigarette Fraud: कुछ दिन पहले इंदौर क्राइम ब्रांच ने ई-सिगरेट बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया था। अलग-अलग इलाकों से तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए थे और ई-सिगरेट बरामद की गई थी। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के बाद ऑनलाइन ठगी के नए तरीके सामने आए हैं। ऐसे अकाउंट्स और वेबसाइट्स पूरी तरह से साइबर फ्रॉड गैंग चला रही हैं, जो पैसा लेने के बाद नंबर बंद कर देती हैं। ई-सिगरेट खरीदना और बेचना दोनों ही अपराध हैं, इसलिए ठगी का शिकार होने के बावजूद लोग पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराते।
सावधान रहें, साइबर ठगों से बचें!
Indore E Cigarette Fraud: किसी भी अनजान वेबसाइट या सोशल मीडिया अकाउंट से ई-सिगरेट या कोई अन्य अवैध उत्पाद न खरीदें। QR कोड या ऑनलाइन पेमेंट करने से पहले सतर्क रहें।यदि ठगी का शिकार हों, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। पुलिस और प्रशासन इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रहा है, लेकिन जनता को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नहीं, ई-सिगरेट की खरीद और बिक्री दोनों अवैध हैं और इस पर कानूनी प्रतिबंध है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Indore E Cigarette Fraud: This website sells e-cigarettes online for Rs 2500
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am