Indore BEO Scam: 8 साल..150 खाते और करोड़ों का गबन! आखिर कैसे एक क्लर्क और ऑपरेटर डकार गए करोड़ों रुपए,जानिए कैसे हुआ घोटाले का भंडाफोड़
Indore BEO Scam:: इंदौर के स्कूल शिक्षा विभाग में 2017 से चल रहे करीब 2 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। भोपाल ट्रेजरी की जांच में मामला सामने …

Indore BEO Scam
- इंदौर के BEO कार्यालय में 2 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का खुलासा।
- सरकारी राशि रिश्तेदारों और परिचितों के खातों में ट्रांसफर की गई।
- भोपाल ट्रेजरी की जांच में मामला उजागर, 150 से अधिक खाते फ्रीज।
Indore BEO Scam: इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का खुलासा हुआ है। यह घोटाला इंदौर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में सामने आया है, जहां कर्मचारियों ने सरकारी राशि को परिजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर निकाल लिया। यह गड़बड़ी 2017 से लगातार की जा रही थी और हैरानी की बात यह है कि स्थानीय अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। भोपाल ट्रेजरी की जांच में पूरा मामला उजागर हुआ है। Indore Education Scam
ऑपरेटर और क्लर्क की भूमिका अहम
Madhya Pradesh Scam News मिली जानकारी के अनुसार, कार्यालय के एक ऑपरेटर और एक क्लर्क ने मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। जिस भी सरकारी मद में राशि शेष रह जाती थी, उसे आरोपी सीधे अपने करीबी लोगों के खातों में ट्रांसफर कर देते थे। यह धांधली पांच अलग-अलग BEO Office Corruption के कार्यकाल के दौरान की गई। भोपाल की जांच टीम ने जब संदिग्ध कर्मचारियों से बैंक खातों का विवरण मांगा, तो उन्होंने टालमटोल शुरू कर दी। इसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 150 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि रिश्तेदारों के खातों का उपयोग कर कमीशन के आधार पर सरकारी राशि निकाली गई, जबकि शेष रकम आरोपियों ने स्वयं रख ली।
पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
Indore Latest News आपको बता दें कि इससे पहले भी इंदौर में कलेक्टर कार्यालय में इसी तरह का घोटाला सामने आ चुका है, जिसमें कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई थी। अब सबसे बड़ा सवाल प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था पर उठ रहा है कि आखिर आठ साल तक यह घोटाला कैसे चलता रहा और जिम्मेदार अधिकारी कैसे अनजान बने रहे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।
इन्हे भी पढ़ें:
- 8th Pay Commission Update: 2026 में कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में होगा बंपर इजाफा! इतने फीसदी बढ़ सकता है DA,देखें
- Kanker News: माँ, पत्नी, बहन और बच्चों ने मिलकर उतारा मौत के घाट, पिता की इस लत ने पूरे परिवार को बनाया गुनहगार
- CG Health Department Recruitment: छत्तीसगढ़ के इस विभाग में 144 नए पदों पर होगी भर्ती, 12 नए PHC को मिली मंजूरी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घोटाला वर्ष 2017 से लगातार किया जा रहा था।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Indore Education Department Scam: ₹2 Crore Fraud Exposed, 150 Bank Accounts Frozen
इंदौर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am