BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Indore News: लड़की को छेड़कर भागा था मनचला, लड़की ने बाइक का आधा नंबर देखकर पकड़वाया, टूटे हाथ-पैर के साथ हिरासत में

इंदौर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ बेड टच की घटना घटी। यह घटना तब हुई जब छात्रा अपने कॉलेज …

indore news

indore news

muskan mishra
Published: 26 Sept 2025 | 10:25 amModified: 26 Sept 2025 | 10:36 am
HIGHLIGHTS
  1. इंदौर की छात्रा से बेड टच की घटना, आरोपी बाइक सवार गिरफ्तार
  2. बाइक पर लिखा नाम और आधा नंबर बना गिरफ्तारी की अहम कड़ी
  3. आरोपी की पहचान हरिओम के रूप में हुई, क्लॉथ मार्केट में करता है काम

Indore News: इंदौर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ बेड टच की घटना घटी। यह घटना तब हुई जब छात्रा अपने कॉलेज जा रही थी और एक बाइक सवार युवक ने पता पूछने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकत की और मौके से फरार हो गया। लेकिन छात्रा ने जिस साहस का परिचय दिया, उसकी वजह से आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

आधा नंबर देखकर चोर को पकड़वाया

दरअसल, छात्रा ने आरोपी की बाइक पर लिखा "विनायक" नाम और आधा नंबर नोट कर लिया था, जिसकी मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ़्तार कर लिया। घटना बुधवार सुबह की है, जब छात्रा यूनिवर्सिटी की ओर पैदल जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक उसके पास आकर रुका और पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। इसी बीच उसने अचानक छात्रा को गलत तरीके से छुआ और बाइक से भाग गया। छात्रा ने तुरंत अपने भाई को इस घटना की जानकारी दी और बाइक का जो नाम और नंबर देखा, वह उसे बता दिया। छात्रा अपने भाई के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई।

आरोपी के टूटे हाथ-पैर

Indore News: टीआई राजकुमार यादव के अनुसार, छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी की पहचान हरिओम पिता दिनेश, निवासी विष्णुपरी, इंदौर के रूप में हुई है। पुलिस ने बाइक नंबर और उस पर लिखे नाम "विनायक" की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई। भागने की कोशिश के दौरान आरोपी गिर पड़ा, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद पूछताछ की गई।

पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है आरोपी

Indore News: पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि हरिओम पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है। वह इंदौर के कपड़ा बाजार (क्लाथ मार्केट) में "अंकाउट" का काम करता है। हालांकि, यह पहली बार है जब उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और उस पर कार्रवाई हुई है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया चलाई जा रही है।

read more: IIS Ofiicer Manisha Verma: आईआईएस अफसर मनीषा वर्मा बनी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रेस सचिव, आदेश जारी, इस विभाग में दे रही थी सेवाएं..

read more: Chhatarpur News Today: बीमार बच्चे और परिजनों को बीच रास्ते में छोड़कर भागा 108 एम्बुलेंस चालक, कुछ ही देर बाद थम गई मासूम की सांसें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह घटना इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पास की है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Indore News: A scoundrel had escaped after leaving the gir, the police broke his hands and legs...

शहर की खबरें
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am