Indore News: पति से अलग रह रही महिला को झांसा, तांत्रिक और उसके साथी करना चाहते थे ये कांड, बोली- पूजा छोड़ो और….
Indore News: पति से अलग रह रही महिला को झांसा, तांत्रिक और उसके साथी करना चाहते थे ये कांड, बोली- पूजा छोड़ो और….

Indore News, Indore religion conversion case, Indore Khajrana police news, Indore tantric arrested, Indore forced conversion, Indore woman FIR religion, Indore Shahid Sheikh case, Indore Sahil Pathan news, Indore Tabassum Bano incident, Indore Hindu to Muslim conversion, Indore religious coercion, Indore police case conversion, Indore religious pressure news, Indore crime news religion, Khajrana forced religion case, Indore domestic help conversion
- इंदौर में धर्म परिवर्तन का दबाव,
- तांत्रिक समेत 3 पर केस दर्ज,
- खजराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
इंदौर: Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने एक महिला सहित तांत्रिक और उसके साथी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह जिस घर में काम करती थी उसी घर की महिला ने उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।
दरअसल पति से अलग रह रही महिला की शिकायत पर खजराना थाने में बाबा शाहिद शेख, उसका साथी साहिल पठान और तबस्सुम बानो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का कहना है कि वह पति से अलग होने के बाद तबस्सुम बानो के घर काम कर रही थी। इसी दौरान तबस्सुम ने पीड़िता को झांसे में लिया और कहा कि एक बाबा शाहिद शेख हैं जो जादू-टोना कर सारी परेशानियों से छुटकारा दिला देंगे।
Indore News: पीड़िता को तबस्सुम ने बाबा शाहिद और उसके साथी साहिल पठान से भी मिलवाया। जब पीड़िता पर कोई असर नहीं हुआ तो उससे हिंदू पद्धति से पूजा-पाठ बंद करने को कहा गया और मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। बताया जा रहा है कि तबस्सुम बानो के पति एक निलंबित अधिकारी हैं। कुछ दिन पहले ही तबस्सुम बानो ने अपने पति पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। फिलहाल खजराना थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें
- नवरात्रि में 10 दिन तक मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह बंद, कलेक्टर ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ने पर होगी कड़ी सजा
- 'जान बचानी है तो 15 लाख दो, वरना...', डॉक्टर दंपत्ति को मिली 'सुपारी' वाली धमकी, व्हाट्सऐप पर आई ये खौफनाक मैसेज
- पत्नी चाहिए... शादी करवा दो सरकार! युवक ने अफसरों को दिया अनोखा ज्ञापन, आवेदन पढ़कर अधिकारी भी रह गए हैरान
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ➡️ पीड़िता का आरोप है कि तबस्सुम बानो, शाहिद शेख और साहिल पठान ने मिलकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Indore News: The woman said – leave the worship and change the religion…
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm