Indore Cyber Crime News: साइबर ठगी के इंटरनेशनल रैकेट का पर्दाफाश!.. नौकरी का लालच देकर ‘डिजिटल गुलाम’ बनाने का धंधा.. टारगेट पूरा न करने पर मिलती थी सज़ा
इंदौर क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि भारत के युवकों को डेटा एंट्री जॉब का झांसा देकर लाओस …

Indore Cyber Crime News
- लाओस में चाइनीज़ गैंग के दबाव में चल रही साइबर ठगी।
- साइबर ठगी के हॉटस्पॉट लाओस, म्यांमार और कंबोडिया हैं।
- अमेरिका में अकेले रहने वाले लोग सबसे आसान सॉफ्ट टारगेट माने जाते थे।
Indore Cyber Crime News: : इंदौर: इंदौर में क्राइम ब्रांच के द्वारा गिरफ्तार किया गये साइबर ठगी के दोनों आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे हो रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ में जानकारी निकल कर सामने आई है कि इस तरह की वारदात में भारत से युवाओं को शामिल करने के लिए उन्हें डाटा एंट्री जैसी जॉब के बारे में बताया जाता था, कुछ एजेंट्स ऐसे लडकों से सम्पर्क करते थे और उसके बाद उन्हें काम के लिए लाओस भेज देते थे जहां पर की साइबर क्राइम का हब बना हुआ था, अब पुलिस उन एजेंट्स को भी मामले में आरोपी बना रही है इस डिजिटल अरेस्ट की ठगी के मामले में अभी तक 19 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है।
क्या है पूरा मामला?
इंदौर क्राइम ब्रांच ने हाल ही में साइबर ठगी के एक बड़े मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इस तरह की वारदातों में भारत के युवाओं को शामिल करने के लिए उन्हें पहले डेटा एंट्री जैसी जॉब के अवसर के बारे में बताया जाता था। इसके बाद कुछ एजेंट्स ऐसे युवकों से संपर्क कर उन्हें लाओस भेज देते थे, जहां साइबर क्राइम का हब चल रहा था। पुलिस इस मामले में उन एजेंट्स को भी आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है। इस डिजिटल ठगी के मामले में अब तक कुल 19 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस मामले में पहले ही 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। उनकी जानकारी के आधार पर दो अन्य युवकों को अमृतसर एयरपोर्ट और गुजरात के वापी से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों के चौकाने वाले खुलासे
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों के द्वारा चौकाने वाले खुलासे किये गये है, दोनों आरोपी लाओस में चाइनीज गैंग के दबाव में यह काम कर रहे थे, आरोपियों ने पुलिस को बताया की भारत से डाटा एंट्री की जॉब के नाम पर युवको को वहा पर ले जाया जाता था और वहा पर साइबर ठगी की वारदात करने के लिए दबाव बनाया जाता था, इसके लिए बाकायदा टारगेट भी फिक्स रहता था और अगर टारगेट पूरा न किया जाए तो प्रताड़ना दी जाती थी।
क्राइम ब्रांच को ये भी पता चला है की लाओस के अलावा म्यांमार, कम्बोडिया भी साइबर आरोपियों के हॉटस्पॉट थे, लेकिन यहाँ पर जब सयुक्त रूप से कारवाई शुरू हुई थी वहा से आरोपियों ने भागना शुरू किया, इसी में आरोपी पतरस भागकर वापस इंडिया आया तो लुकआउट सर्कुलर जारी होने के चलते अमृतसर एअरपोर्ट पर पकड़ा गया और उसी से दुसरे आरोपी सौरभ की जानकारी मिली जो की म्यांमार से रेस्क्यू कर लाये लोगो में इंडिया आ गया था।
एजेंट्स पर भी होगी कार्रवाई
दोनों आरोपियों ने पुलिस को ऐसे एजेंट्स के बारे में भी जानकारी दी जो युवकों को डेटा एंट्री जॉब के नाम पर लाओस भेजा करते थे। क्राइम ब्रांच अब इन एजेंट्स के खिलाफ भी सबूत जुटा रही है और उन्हें आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Ambikapur News: BMO डॉ. योगेंद्र पैकरा अचानक हटाए गए, स्वास्थ्य केंद्र में क्या-क्या हुआ, पता चला तो बड़े अधिकारी तक हुए शर्मिंदा, पढ़ें पूरी खबर…
- School Timing Changed: बढ़ती ठंड के चलते इस जिले के स्कूलों का समय बदला, ICSE और CBSE बोर्ड, सभी स्कूलों को करना होगा पालन, जानिए नया शेड्यूल…
- DGP-IGP Conference Raipur: “अगले डीजीपी-आईजीपी सम्मलेन से पहले ही ख़त्म हो जाएगा देश से नक्सलवाद”.. अमित शाह ने रायपुर में किया बड़ा दावा..
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने भारत के युवकों को डेटा एंट्री जॉब का झांसा देकर लाओस भेजा और वहां साइबर ठगी के लिए मजबूर किया।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: An international cyber fraud racket has been exposed! A scheme to lure people into digital slaves by promising them jobs! Failure to meet targets resulted in punishment.
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm