MP Tech Growth Conclave 2025: इंदौर में 27 अप्रैल को होगा एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव का आयोजन, सरकार जारी करेगी नई टेक्नोलॉजी पॉलिसी की गाइडलाइन्स
इंदौर में 27 अप्रैल को होगा एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव का आयोजन…MP Tech Growth Conclave 2025: MP Tech Growth Conclave will be organized

MP Tech Growth Conclave 2025 | Imagr Source | DPR MP
- "एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025" का आयोजन,
- इंदौर में 27 अप्रैल को होगा कार्यक्रम का भव्य,
- प्रदेश की प्रमुख टेक्नोलॉजी नीतियों की गाइडलाइंस होंगी जारी,
इंदौर: MP Tech Growth Conclave 2025: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा "एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025" का आयोजन 27 अप्रैल को इंदौर में किया जा रहा है। इस उच्चस्तरीय आयोजन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों, नीति निर्माताओं, तकनीकी क्षेत्र के अग्रणी विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की भागीदारी देखने को मिलेगी।
MP Tech Growth Conclave 2025: कॉन्क्लेव के दौरान राज्य सरकार द्वारा हाल ही में घोषित ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC), सेमीकंडक्टर्स, ड्रोन और एवीजीसी-एक्सआर (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स एवं एक्सटेंडेड रियलिटी) नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विस्तृत गाइडलाइंस जारी की जाएंगी। इन गाइडलाइंस में पात्रता मापदंड, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, मानक संचालन प्रक्रिया (SOP), समय-सीमा और अपील प्रणाली जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तार से उपलब्ध होंगी। इससे सरकार और निवेशकों के बीच पारदर्शिता और विश्वसनीयता को बढ़ावा मिलेगा।
MP Tech Growth Conclave 2025: मध्यप्रदेश सरकार ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह पेपरलेस, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए एमपी इन्वेस्टमेंट पोर्टल को सशक्त बनाया है। पोर्टल में रियल-टाइम डैशबोर्ड, ऑटोमेटेड वर्कफ़्लोज़ और एकीकृत सिंगल-विंडो सिस्टम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे निवेशकों को एक सहज और कुशल अनुभव प्राप्त होगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन 27 अप्रैल 2025 को इंदौर में किया जाएगा।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: MP Tech Growth Conclave 2025: MP Tech Growth Conclave will be organized
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm