BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Indore News: दिवाली की रात दोस्तों ने अपने ही दोस्त का किया ये हाल, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, देख काँप उठे लोग

दिवाली की रात इंदौर के पालदा में चाकुओं से की गयी एक दिल दहला देने वाली मौत, इस पूरे वारदात की cctv फुटेज कैद हुई है, आइये जानते हैं पूरा …

Indore News

Indore News

IBC24 Digital
Published: 21 Oct 2025 | 2:24 pmModified: 21 Oct 2025 | 2:24 pm
HIGHLIGHTS
  1. इंदौर में दिवाली की रात शराब पार्टी के दौरान हत्या।
  2. घायल की उपचार के दौरान ही मौत हो गई।
  3. पूरी घटना इलाके में लगे कमरे में रिकॉर्ड हो गयी है।

Indore News: दिवाली की रौनक और खुशियों के बीच शहर में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। इंदौर में एक युवक पर उसके ही दोस्तों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। ये घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के पालदा इलाके की है, जहाँ दिवाली की रात जश्न चल रहा था। पार्टी के दौरान मामूली विवाद इतना बढ़ा कि दोस्तों ने ही अपने साथी की जान ले ली।

दिवाली के जश्न के बीच हत्या

आजाद नगर थाना क्षेत्र के पालदा इलाके में जश्न की रात के बीच करीब 10 से 12 बदमाशों ने अपने ही दोस्त पर चाकुओं से हमला कर दिया। घायल युवक को जल्दी से एमवाय अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान राजा सोनकर, निवासी पारसी मोहल्ला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजा अपने दोस्तों के साथ पालदा इलाके में एक निजी बस डिपो के पास गार्ड रूम के बाहर दिवाली की रात शराब पार्टी कर रहा था। पार्टी के दौरान किसी बात पर विवाद शुरू हुआ और थोड़ी ही देर में बहस झगड़े में बदल गई और दोस्तों ने मिलकर राजा पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

अस्पताल ले जाने के बाद मौत

हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आस पास के लोगों ने युवक को तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हो चुकी थी।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

पुलिस के मुताबिक ये वारदात सोमवार देर रात करीब एक बजे की है। सूचना मिलते ही आजाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके साथ ही इस हत्या के कई सबूत मिले हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में हमलावरों को भागते हुए भी देखा जा सकता है। पुलिस अब उन्हीं की पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी है।

मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड

जांच में सामने आया है कि राजा सोनकर संयोगितागंज थाना क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश था। उसके खिलाफ कई मामले पहले से दर्ज थे जिनमें मारपीट, धमकी और चोरी शामिल थे। कुछ महीने पहले ही उसे जिलाबदर (शहर से बाहर रहने का आदेश) भी किया गया था लेकिन वो चोरी-छिपे इंदौर लौट आया था।

पुलिस की अगली कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला पुरानी रंजिश या आपसी झगड़े से जुड़ा लग रहा है। हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें जुट गयी हैं।

यह भी पढ़ें-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह घटना इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के पालदा इलाके में हुई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: On Diwali night, friends did this to their own friend! The entire incident was captured on CCTV... people were horrified

शहर की खबरें
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm