GRP Jawan Beating Video: “तुम हिंदू भाई हो, हट जाओ” नशे में धुत युवकों ने जीआरपी जवान को पीटा, वर्दी फाड़ दी, गाली-गलौज और धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी
राजधानी में शराबियों ने मचाया हंगामा…GRP Jawan Beating Video: Drunkards created a ruckus in the capital! Drunk youths beat up a GRP Jawan
- शराब के नशे में युवकों ने जीआरपी जवान की पिटाई की।
- देर रात परिसर में कार के अंदर बैठकर युवक पी रहे थे शराब।
- गालीगलौज करते हुए धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की।
भोपाल: GRP Jawan Beating Video: राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने जीआरपी जवान की पिटाई कर दी। आरोपियों ने न केवल पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी, बल्कि गालीगलौज की और धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है।
GRP Jawan Beating Video: यह घटना रविवार की रात करीब 2 बजे की है, जब जीआरपी बंसल वन के पुलिसकर्मी रेस्टोरेंट्स और शॉप्स को बंद कराने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कुछ युवक कार में बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस ने उन्हें हटने के लिए कहा, तो युवक विवाद करने लगे और हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक ने हेड कॉन्स्टेबल नजर दौलत खान की पिटाई कर दी। पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए हेड कॉन्स्टेबल संदीप और कमल रघुवंशी मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। एक आरोपी ने तो कह दिया, "तुम हिंदू भाई हो, हट जाओ।"
Read More : गौतम गंभीर को धमकी भरा ईमेल भेजने का आरोप, इंजीनियरिंग का छात्र गिरफ्तार
GRP Jawan Beating Video: मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन युवक जीआरपी की जीप का दरवाजा खोलकर पुलिसकर्मी की पिटाई कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो अन्य साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की योजना है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना रविवार रात करीब 2 बजे भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में हुई, जब जीआरपी के पुलिसकर्मी शॉप्स और रेस्टोरेंट्स को बंद कराने पहुंचे थे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: RP Jawan Beating Video: Drunkards created a ruckus in the capital! Drunk youths
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm