Sonam Raghuwanshi Indore Latest News: सोनम रघुवंशी मामले में सनसनीखेज खुलासा, पति राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे हो सकता है लव कनेक्शन, ढाबा मालिक ने खोले कई राज
Sonam Raghuwanshi Indore Latest News: सोनम रघुवंशी मामले में सनसनीखेज खुलासा, पति राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे हो सकता है लव कनेक्शन, ढाबा मालिक ने खोले कई राज

Sonam Raghuwanshi Indore Latest News: सोनम रघुवंशी मामले में सनसनीखेज खुलासा / Image Source: IBC24
- सोनम रघुवंशी को गाजीपुर के एक ढाबे से पकड़ा गया
- राजा की हत्या में लव अफेयर
- राजा के परिवार ने CBI जांच की मांग की
इंदौर: Sonam Raghuwanshi Indore Latest News 16 दिन से लापता सोनम रघुवंशी को आखिरकार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर हाईवे के एक ढाबा से गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। जहां एक ओर मेघालय पुलिस ने पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है तो वहीं दूसरी ओर अब मामले में लव मैटर भी सामने आ रहरा है। बताया जा रहा है कि सोनम ने ही सुपारी देकर पति राजा की हत्या करवाई थी। सोनम की गिरफ्तारी के बाद ढाबा वाले का भी वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कई अहम खुलासे किए हैं।
Sonam Raghuwanshi Indore Latest News मिली जानकारी के अनुसार सोनम का इंदौर के किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी के साथ ही मिलकर राजा की हत्या की पूरी साजिश रची गई है। खबर तो ये भी मिल रही है कि सोनम ने राजा के साथ शादी से पहले ही प्रेमी के साथ मिलकर पूरी कहानी बना ली थी। लेकिन आपको ये जानना बेहद जरूरी है कि सोनम और राजा ने लव मैरिज की थी। यानि यहां एक फूल दो माली वाली कहानी है। सोनम का दो दो लोगों से अफेयर चल रहा था।
सोनम को जिस ढाबा से गिरफ्तार किया गया है उसके मालिक ने भी मामले में बड़ा खुलासा किया है। ढाबा संचालक ने बताया कि एक युवती देर रात करीब 1 बजे ढाबे पर आई और मोबाइल मांगी। उसने बताया कि वो अपने घर में फोन करने के लिए मोबाइल मांगी। मेरे ही मोबाइल से ही उसने अपने घर पर कॉल किया और बात किया। इसके बाद मैंने पुलिस को कॉल किया, फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
▶️गिरफ्तारी से पहले सोनम ने ढाबे वाले से उसका फोन मांगकर इंदौर बातचीत की थी।#SonamRaghuvanshi #RajaRaghuvanshi #IndoreCouple #Ghazipur pic.twitter.com/k4mVHnRbvT
— IBC24 News (@IBC24News) June 9, 2025
Read More: Rate Cut Impacts: RBI का रेट कट बना गेमचेंजर... ये स्टॉक्स बना सकते हैं मालामाल!
वहीं, सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने कहा, "शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी और वहां(मेघालय) की सरकार पहले दिन से ही झूठ बोल रही है। मेरी बेटी कल रात गाजीपुर में एक ढाबे पर आई थी और उसने अपने भाई को फोन किया। पुलिस ढाबे पर गई और उसे वहां से ले जाया गया। मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं। मेरी बेटी ऐसा काम क्यों करेगी (अपने पति को मार डालेगी)? मेघालय पुलिस पूरी तरह झूठ बोल रही है। मैं गृह मंत्री अमित शाह से CBI जांच की अपील करता हूं, मेरी बेटी 100% बेगुनाह है।"
मामले में उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने कहा, "सोनम रघुवंशी ने सुबह करीब 3 बजे अपने परिजनों को फोन कर बताया कि वह वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर काशी ढाबे पर मौजूद है। गाजीपुर पुलिस उसे अस्पताल ले गई और फिर गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर ले गई। इस मामले की जांच के लिए मेघालय पुलिस इंदौर में मौजूद थी। गाजीपुर पहुंचते ही सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस को सौंप दिया जाएगा। यूपी पुलिस ने सोनम रघुवंशी से पूछताछ नहीं की है।"
#WATCH लखनऊ: इंदौर लापता दंपत्ति मामले पर उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने कहा, "सोनम रघुवंशी ने सुबह करीब 3 बजे अपने परिजनों को फोन कर बताया कि वह वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर काशी ढाबे पर मौजूद है। गाजीपुर पुलिस उसे अस्पताल ले गई और फिर गाजीपुर के वन स्टॉप… pic.twitter.com/VJj4uLp1PG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2025
राजा रघुवंशी के भाई विपुल रघुवंशी ने कहा, "मैंने रात करीब 2 बजे गोविंद से बात की। उसने मुझे बताया कि सोनम उत्तर प्रदेश में है। तब हमने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया और तब यूपी पुलिस वहां पहुंची है और उसे वहां से सुरक्षित लेकर गई है। सोनम को पुलिस ने पकड़ लिया। उसने आत्मसमर्पण नहीं किया। यूपी और मेघालय पुलिस बोल रही है कि सोनम ने आत्मसमपर्ण किया है ये बात झूठ है और अभी सोनम आरोपी मानी नहीं गई। जब तक सोनम ये बात खुद नहीं बोलेगी तब तक हम कबूल नहीं करेंगे...दोनों (राजा और सोनम) अपनी शादी में खुश थे। दोनों परिवार बहुत खुश थे, हमें कभी नहीं लगा कि वे दुखी हैं। दोनों की मर्जी से शादी हुई थी। पुलिस ने मेरे भाई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं सौंपी है। मेघालय के सीएम कहते रहते हैं कि पुलिस इस मामले में 24x7 काम कर रही है, लेकिन हम एसपी को फोन करते रहे, लेकिन उन्होंने कभी हमारा फोन नहीं उठाया। हमें नहीं पता कि सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची। हम चाहते हैं कि मध्य प्रदेश पुलिस और सीबीआई इस मामले की जांच करें। शिलांग पुलिस ने हमारे साथ विवरण साझा नहीं किया। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अगर सोनम इस मामले में शामिल है, तो उसे सजा मिलनी चाहिए।"
#WATCH इंदौर, मध्य प्रदेश: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के पास सोनम रघुवंशी के मिलने पर राजा रघुवंशी के भाई विपुल रघुवंशी ने कहा, "मैंने रात करीब 2 बजे गोविंद से बात की। उसने मुझे बताया कि सोनम उत्तर प्रदेश में है। तब हमने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया और तब यूपी पुलिस वहां पहुंची… pic.twitter.com/zVsKPOmN7G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर हाईवे पर स्थित काशी ढाबे से गिरफ्तार किया गया, जहां उसने परिजनों को कॉल किया था।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Sonam Raghuwanshi Indore Latest News: Love Triangle Exposed on Indore Couple Missing Case
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm