Garba Rules in Indore: ‘आओगे 2 पैरों पर…जाओगे 4 कंधों पर, 9 दिन चलेगा रोको-टोको-ठोको अभियान’ गरबा में आने वाले मुस्लिम युवाओं के लिए VHP और बजरंग दल की चेतावनी
Garba Rules in Indore: ‘आओगे 2 पैरों पर…जाओगे 4 कंधों पर, 9 दिन चलेगा रोको-टोको-ठोको अभियान’ गरबा में आने वाले मुस्लिम युवाओं के लिए VHP और बजरंग दल की चेतावनी

BJP MLA's warning to Garba organizers
बिलासपुर: Garba Rules in Indore नवरात्रि का त्योहार आज से शुरू हो रहा है। ऐसे में जगह-जगह पंडालों में गरबा उत्सव का आयोजन होगा। लेकिन गरबा आयोजन से पहले हिंदूवादी संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कई ऐसी गाइडलान्स जारी की है, जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है। इन संगठनों ने कहीं कपड़ों को लेकर तो कहीं हिंदुत्व को लेकर निर्देश जारी किए हैं। इसी कड़ी में इंदौर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का नवरात्रि को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। दोनों संगठनों ने नवरात्रि के 9 दिन तक सक्रिय रहकर रोको टोको ठोको अभियान चलाने की बात कही है।
आओगे 2 पैरों पर जाओगे 4 कंधों पर
Garba Rules in Indore विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कहा है कि हमारे कार्यकर्ता पूरे शहर में 9 दिन तक पूरी सक्रियता से काम करेंगे। बजरंग दल, और विश्व हिन्दू परिषद रोको टोको ठोको अभियान चलाएगा। उनका कहना है कि आओगे 2 पैरों पर जाओगे 4 कंधों पर। दोनों संगठन की ओर से ये भी कहा गया है कि गरबा पंडालों के बाहर कार्यकर्ता आईडी कार्ड और आधार कार्ड चेक करेंगे। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय को युवकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर प्रवेश करने की कोशिश भी तो आओगे 2 पैरों पर जाओगे 4 कंधों पर।
गरबा की अनुमति रद्द
दूसरी ओर भवरकुआं के भावना नगर इलाके में फिरोज खान नाम का एक शख्स पिछले कई सालों से गरबा मंडल के नाम से नौ दिवसीय मूर्ति स्थापना के साथ गरबे का आयोजन करता है। बजरंग दल ने इसी आयोजन में लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस ने भावना नगर स्थित गरबा पंडाल, लाइट, टेंट और पोस्टर हटवा दिया है। इसके साथ ही मूर्ति स्थापना और गरबा आयोजन निरस्त कर दिया गया है। बता दें कि शिखर गरबा मंडल के आयोजक फिरोज खान के ABVP सक्रिय कार्यकर्ता रह चुके है।
12 बजे के बाद बंद करना होगा गरबा
बता दें कि किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए प्रशासन में व्यापक तैयारी की है। पुलिस ने गरबा आयोजकों को सख्त दिए हैं। पुलिस ने कहा है कि 12 बजे के बाद गरबा बंद होना चाहिए। यदि बंद नहीं होगा तो पंडाल और आयोजक समिति पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा माहौल बिगाड़ने वालों पर भी तुरंत एक्शन लिया गया है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: VHP and Bajrang Dal will Organise Roko Toko and Thoko Campaign in Navratri
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी
30 Sept 2026 | 2:59 pm