IPL 2026 Playoff Latest News: इस टीम को बड़ा झटका.. दो स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर IPL 2026 से बाहर, अब भी बाकी है दो मुकाबले

Ads

IPL 2026 Playoff Latest News: मुंबई इंडियन्स के डिकॉक और राज बावा चोट के कारण आईपीएल से बाहर

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 03:40 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 03:43 PM IST

IPL 2026 Playoff Latest News || AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • डिकॉक कलाई की चोट से आईपीएल के शेष मुकाबलों से बाहर।
  • राज अंगद बावा अंगूठे की चोट के कारण टीम से बाहर।
  • मुंबई इंडियन्स जल्द करेगी दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की घोषणा।

कोलकाता: मुंबई इंडियन्स के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोट के कारण बृहस्पतिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे सत्र से बाहर हो गए। (IPL 2026 Playoff Latest News) प्ले ऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई इंडियन्स को अभी दो मैच और खेलने हैं। टीम बुधवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स से जबकि रविवार को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

डिकॉक के बाएं हाथ की कलाई में चोट लगी है। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियन्स के घरेलू मुकाबले से पहले यह चोट लगी थी। बावा को पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम के पिछले मैच के दौरान दांए हाथ के अंगूठे में चोट लगी।

डिकॉक ने मौजूदा सत्र में तीन मैच खेले। उन्होंने 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ सत्र के अपने पहले मैच में नाबाद 112 रन बनाए। उन्होंने अपना पिछला मैच 23 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेला। इसके बाद अभ्यास के दौरान कलाई में गेंद लगने के कारण वह सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाए। बावा ने भी मुंबई के लिए मौजूदा सत्र में तीन मैच खेले।

मुंबई इंडियन्स ने बयान में कहा, “क्विंटन और राज बावा दोनों ही अपने-अपने घरों में रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे। इसमें उन्हें मुंबई इंडियन्स की मेडिकल टीम का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा जिससे कि वे जल्द से जल्द खेल में वापसी कर सकें।” (IPL 2026 Playoff Latest News) उन्होंने कहा, “मुंबई इंडियन्स उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है और आईपीएल के दिशानिर्देशों के अनुसार उनके विकल्प की घोषणा की जाएगी।”

आर अश्विन का CSK पर बड़ा बयान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का समर्थन करते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद आईपीएल की यह टीम स्पष्ट रूप से बदलाव के दौर से गुजर रही है। गायकवाड़ ने 2024 में सीएसके की कप्तानी संभाली थी और अश्विन ने कहा कि आईपीएल जैसे दबाव वाले टूर्नामेंट में किसी टीम का नेतृत्व करना आसान नहीं है। उन्होंने गायकवाड की कप्तानी को लेकर धैर्य बनाए रखने की भी अपील की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अश्विन ने जिओ हॉटस्टार से कहा, “कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी का असर रुतुराज गायकवाड़ की बल्लेबाजी पर पड़ा है। टी20 क्रिकेट पहले से ही चुनौतीपूर्ण होता है। (IPL 2026 Playoff Latest News) ऐसे में सीएसके जैसी फ्रेंचाइजी की उम्मीदों का बोझ उठाना किसी भी खिलाड़ी पर काफी असर डाल सकता है।” बता दें कि, सीएसके को मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद से पांच विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा, जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

FAQ 1: प्रश्न: क्विंटन डिकॉक को कौन सी चोट लगी है?

उत्तर: डिकॉक के बाएं हाथ की कलाई में चोट लगी है।

FAQ 2: प्रश्न: राज अंगद बावा कब चोटिल हुए?

उत्तर: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान बावा के अंगूठे में चोट लगी।

FAQ 3: प्रश्न: मुंबई इंडियन्स अब कितने मैच खेलेगी?

उत्तर: मुंबई इंडियन्स को आईपीएल 2026 में अभी दो मैच और खेलने हैं।