इंडियन ओपन सर्फिंग प्रतियोगिता 29 से 31 मई तक
इंडियन ओपन सर्फिंग प्रतियोगिता 29 से 31 मई तक
मैंगलुरु, 19 मई (भाषा) जापान में इस साल के आखिर में होने वाले एशियाई खेलों की दृष्टि से महत्वपूर्ण इंडियन ओपन सर्फिंग टूर्नामेंट 29 से 31 मई तक यहां ब्लू बे तन्निरभावी इको बीच पर आयोजित किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय सर्फिंग महासंघ (एसएफआई) के तत्वावधान में किया जाएगा। यहां अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह मिल सकती है।
एसएफआई ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए लिटिल अंडमान प्रो 2026 का आयोजन किया गया था। इसके बाद अब इंडियन ओपन 2026 में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप श्रृंखला का दूसरा पड़ाव है।
भाषा
पंत मोना
मोना

Facebook


