IPL 2026 MI vs KKR Highlights : मुंबई इंडियंस का विजयी आगाज, कोलकाता को इतने विकेट दी मात, पहले मुकाबले में मिल रही हार पर 14 साल बाद लगा ब्रेक

Mumbai Indians ने Wankhede Stadium में हाई-स्कोरिंग मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर सीजन की दमदार शुरुआत की। 12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने से फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

IPL 2026 MI vs KKR Highlights : मुंबई इंडियंस का विजयी आगाज, कोलकाता को इतने विकेट दी मात, पहले मुकाबले में मिल रही हार पर 14 साल बाद लगा ब्रेक

IPL 2026 MI vs KKR Highlights / Image SOURCE : X

Modified Date: March 30, 2026 / 12:14 am IST
Published Date: March 30, 2026 12:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • Mumbai Indians ने Kolkata Knight Riders को 6 विकेट से हराया
  • Rohit Sharma और Ryan Rickelton की बड़ी साझेदारी
  • 2012 के बाद पहली बार सीजन का पहला मैच जीती मुंबई

मुंबई: IPL 2026 MI vs KKR Highlights मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए IPL के रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मुंबई ने एक बड़ा इतिहास रच दिया है। साल 2012 के बाद यह पहली बार है जब मुंबई इंडियंस ने सीजन का अपना पहला मैच जीता है। कप्तान हार्दिक पांड्या की टीम ने 12 साल से चले आ रहे हार के सिलसिले को आखिरकार खत्म कर दिया है।

KKR ने 4 विकेट पर 220 रन बनाए

आपकों बता दें की मैच की शुरुआत में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 220 रनों का विशाल स्कोर बनाया। KKR की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 67 रनऔर युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी ने 51 रन शानदार अर्धशतक लगाए। KKR ने 4 विकेट पर 220 रन बनाए।

MI ने चार विकेट में 224 रन बनाए

मुंबई इंडियंस ने जब बल्लेबाजी की शुरुआत की तो माहौल बदला नज़र आया । ओपनर रोहित शर्मा ने 78 रनऔर रयान रिकलटन 81 रन ने कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। इन दोनों के बीच 148 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी हुई, जिसने 221 रनों के लक्ष्य को बहुत आसान बना दिया। रोहित और रिकलटन की तूफानी बल्लेबाजी के आगे कोलकाता का कोई भी गेंदबाज टिक नहीं सका।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.