IPL 2026 MI vs KKR Highlights / Image SOURCE : X
मुंबई: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए IPL के रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मुंबई ने एक बड़ा इतिहास रच दिया है। साल 2012 के बाद यह पहली बार है जब मुंबई इंडियंस ने सीजन का अपना पहला मैच जीता है। कप्तान हार्दिक पांड्या की टीम ने 12 साल से चले आ रहे हार के सिलसिले को आखिरकार खत्म कर दिया है।
आपकों बता दें की मैच की शुरुआत में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 220 रनों का विशाल स्कोर बनाया। KKR की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 67 रनऔर युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी ने 51 रन शानदार अर्धशतक लगाए। KKR ने 4 विकेट पर 220 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस ने जब बल्लेबाजी की शुरुआत की तो माहौल बदला नज़र आया । ओपनर रोहित शर्मा ने 78 रनऔर रयान रिकलटन 81 रन ने कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। इन दोनों के बीच 148 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी हुई, जिसने 221 रनों के लक्ष्य को बहुत आसान बना दिया। रोहित और रिकलटन की तूफानी बल्लेबाजी के आगे कोलकाता का कोई भी गेंदबाज टिक नहीं सका।
That winning feeling 💙#MIvKKR pic.twitter.com/R2XdtZte0H
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 29, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-