MI vs CSK Match Highlights: जारी है ‘मुंबई इंडियंस’ का फ्लॉप शो.. अब CSK ने इतने विकेट्स से दी करारी शिकस्त, ये दो खिलाड़ी रहें पूरे मैच के हीरों

MI vs CSK Match Highlights: गायकवाड़ और कार्तिक के अर्धशतक से जीती सीएसके, मुंबई इंडियंस का लचर प्रदर्शन जारी

MI vs CSK Match Highlights: जारी है ‘मुंबई इंडियंस’ का फ्लॉप शो.. अब CSK ने इतने विकेट्स से दी करारी शिकस्त, ये दो खिलाड़ी रहें पूरे मैच के हीरों

MI vs CSK Match Highlights || Image- espn Cricket File

Modified Date: May 3, 2026 / 12:05 am IST
Published Date: May 2, 2026 11:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • CSK ने MI को 8 विकेट से हराया, गायकवाड़ और कार्तिक ने दिखाया शानदार खेल।
  • MI की बल्लेबाजी रही संघर्षपूर्ण, गायकवाड़ और कार्तिक ने आसानी से जीत दिलाई।
  • CSK के गेंदबाजों ने MI को दबाव में रखकर मैच को किया अपने नाम।

चेन्नई: सीएसके ने शनिवार को मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के एक अहम मैच में जीत दर्ज की। (MI vs CSK Match Highlights) इस जीत के साथ सीएसके ने अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए, जिसे सीएसके ने 18.1 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

सीएसके ने की कसी हुई गेंदबाजी

सीएसके के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद और अंशुल कंबोज ने क्रमशः 26 और 32 रन देकर दो-दो विकेट लिए। इनकी गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस को सात विकेट पर 159 रन तक सीमित किया गया।

इसके बाद सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 67 रन बनाए, जबकि कार्तिक शर्मा ने 54 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 75 गेंदों में 98 रन की अटूट साझेदारी रही, जिसने सीएसके को आसानी से जीत दिलाई।

गायकवाड़ ने खेली अर्धशतकीय पारी

मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह ने अच्छी शुरुआत करते हुए दूसरे ओवर में एक विकेट लिया, लेकिन इसके बाद गायकवाड़ और कार्तिक ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए मैच को जल्दी खत्म कर दिया। (MI vs CSK Match Highlights) गायकवाड़ ने 48 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए, जबकि कार्तिक ने 40 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के जड़े।

इससे पहले मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा। केवल नमन ओझा (37 रन), रेयान रिकेलटन (37 रन) और सूर्यकुमार यादव (21 रन) ही कुछ समय तक टिककर खेल सके। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या केवल 18 रन ही बना सके, जो उनकी टीम की संघर्षपूर्ण स्थिति को दर्शाता है।

सीएसके ने बनाये रखी पूरे मैच पर पकड़

सीएसके के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को पूरे मैच में दबाव में रखा। रामकृष्ण घोष, जो आईपीएल में पदार्पण कर रहे थे, ने शानदार कैच लपका और 7 रन देकर विकेट भी लिया। (MI vs CSK Match Highlights) मुंबई इंडियंस को बीच के ओवरों में काफी डॉट गेंदें खेलने को मिली, जिससे उनकी पारी धीमी पड़ गई।

इन्हें भी पढ़ें:-

पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब सूबे में 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी विस्फोट में डीआरजी के तीन जवानों की मौत, एक अन्य घायल

स्टालिन ने जीत की संभावना पर चर्चा के लिए गठबंधन नेताओं के साथ बैठक की

आपात स्थिति, प्राकृतिक आपदाओं के लिए सेल ब्रॉडकास्ट चेतावनी प्रणाली शुरू, मोबाइल पर संदेश पहुंचे

प. बंगाल: पुनर्मतदान के दौरान अपराह्न एक बजे तक 55 प्रतिशत से अधिक मतदान

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown