RCB vs KKR Match in Raipur: बेंगलुरु और कोलकाता के बीच मुकाबले में लगेंगे चार चांद, मैच देखने रायपुर पहुंच सकते हैं ये बॉलीवुड स्टार

RCB vs KKR Match in Raipur: RCB और KKR का मैच देखने के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार और KKR के मालिक शाहरुख खान रायपुर आ सकते हैं।

RCB vs KKR Match in Raipur: बेंगलुरु और कोलकाता के बीच मुकाबले में लगेंगे चार चांद, मैच देखने रायपुर पहुंच सकते हैं ये बॉलीवुड स्टार

RCB vs KKR Match in Raipur/Image Source: @iamsrk

Modified Date: May 12, 2026 / 08:05 pm IST
Published Date: May 12, 2026 8:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर में होगा IPL 2026 का एक और मुकाबला।
  • RCB और KKR के बीच यह मुकाबला बुधवार यानी की 13 मई 2026 को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
  • बॉलीवुड के सुपरस्टार और KKR के मालिक शाहरुख खान रायपुर आ सकते हैं।

RCB vs KKR Match in Raipur: रायपुर: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का आज इंतजार खत्म हो गया है। 10 मई रविवार को आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस रोमांचक मैच में RCB ने 2 विकेट से जीत दर्ज की थी। बेंगलुरु की टीम ने रायपुर के स्टेडियम को अपना दूसरा होमग्राउंड बनाया है। वहीं रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला होने जा रहा है। यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। RCB और KKR के बीच यह मुकाबला बुधवार यानी की 13 मई 2026 को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। (RCB vs KKR Match in Raipur) ऐसे में छत्तीसगढ़ के दर्शकों को एक बार फिर से IPL का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। इसी बीच एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई जिसे जानकर हर कोई झूम उठेगा।

रायपुर आ सकते हैं शाहरुख खान

दरअसल, बुधवार को होने वाले मैच में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार और KKR के मालिक शाहरुख खान रायपुर आ सकते हैं। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है। शाहरुख़ खान के साथ उनके बेटे आर्यन खान की भी रायपुर आने की संभावना है। (RCB vs KKR Match in Raipur) ऐसा कहा जा रहा है कि, किंग खान विशेष चार्टर्ड प्लेन से रायपुर पहुंच सकते हैं। KKR का मैच देखने के बाद शाहरुख़ खान देर रात को वापस लौट सकते हैं।

बुधवार को होगा KKR और RCB का मैच

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस सीजन में अब तक जितने भी मुकाबले खेले हैं शाहरुख़ खान उन मुकाबलों को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे हैं। (RCB vs KKR Match in Raipur) ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि, बुधवार को रायपुर में होने वाले KKR और RCB के मुकाबले को देखने के लिए भी शाहरुख़ खान रायपुर पहुंच सकते हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.