Liquor Shops Closed: मदिरा प्रेमियों को बड़ा झटका! प्रदेश की इतनी शराब दुकानों को बंद करने का ऐलान, यहां के मुख्यमंत्री ने खुद दिया आदेश
मदिरा प्रेमियों को बड़ा झटका! प्रदेश की इतनी शराब दुकानों को बंद करने का ऐलान, Chief Minister Ordered Closure of 717 Liquor Shops
चेन्नई: Liquor Shops Closed: तमिलनाडु में महिलाओं और कुछ राजनीतिक दलों द्वारा पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग के बीच मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय ने मंगलवार को राज्यभर में सरकारी स्वामित्व वाली 717 खुदरा शराब दुकानों को बंद करने का आदेश दिया जिनमें पूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें भी शामिल हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जनता के कल्याण को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विजय ने शराब की खुदरा दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। विपक्षी दल द्रमुक ने इस कदम को ‘महज प्रचार’ कहकर इसका मजाक उड़ाया।
Liquor Shops Closed: विज्ञप्ति के अनुसार, इसके तहत अगले दो हफ्तों के भीतर पूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें, शैक्षणिक संस्थानों के पास स्थित 186 दुकानें और बस अड्डों के पास मौजूद 255 दुकानें बंद कर दी जाएंगी। राज्य में, विशेषकर महिलाओं और पीएमके जैसे कुछ राजनीतिक दलों की ओर से व्यापक मांग रही है कि तमिलनाडु में सभी शराब की दुकानें बंद कर शराबबंदी लागू की जाए।इसके जवाब में द्रमुक के प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने दावा किया कि टीएएसएमएसी द्वारा संचालित दुकानें धार्मिक स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों के बाहर मौजूद नहीं हैं। उन्होंने मजाक उड़ाते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ‘क्या वे नयी दुकानें खोलेंगे और फिर उन्हें बंद कर देंगे? यह महज़ प्रचार है।’
बता दें कि तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टीएएसएमएसी) राज्य भर में शराब की 4,765 खुदरा दुकानों का संचालन करता है।वर्ष 2025 में, तमिलनाडु में शराब की बिक्री से राजस्व 48,344 करोड़ रुपये था। टीएएसएमएसी विदेशों से आयातित शराब के 551 ब्रांड बेचता है, जिनमें लाइसेंस प्राप्त खुदरा दुकानों के माध्यम से बेची जाने वाली वाइन के 223 ब्रांड शामिल हैं।
- NEET-UG 2026 Exam Cancelled: पेपर लीक के बाद नीट-यूजी की परीक्षा रद्द.. ओवैसी का PM मोदी पर प्रहार.. पूछा, ‘अब क्या जवाब देंगें बच्चों और पैरेंट्स को?’..
- Yamuna River Children Drown: नदी में एक साथ डूबे 6 बच्चे.. नहाने के दौरान सामने आया बड़ा हादसा, जानें अब तक कितनों की लाश बरामद
- Rahul Gandhi On NEET Paper Cancelled: ‘किसी पिता ने कर्ज़ लिया..किसी माँ ने गहने बेचे’, NEET परीक्षा रद्द होने पर विपक्ष के इस सांसद का फूटा गुस्सा, बोले- 22 लाख छात्रों के सपनों की हत्या
- Narayanpur Naxal News: नारायणपुर के जंगल में छिपा था नक्सलियों का बड़ा जखीरा, देखकर सुरक्षाबलों के जवान भी रह गए दंग, करोड़ों कैश के साथ कई हथियार बरामद
- CM Pushkar Singh Dhami News: ‘4 दिन में झुकना पड़ा पाकिस्तान को’, ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर गरजे CM धामी, कहा- ‘सेनाओं ने 22 मिनट में तबाह किए आतंकी ठिकाने’
- LPG Subsidy Income Limit: क्या आपको भी मिलती है रसोई गैस पर सब्सिडी? 7 दिन में ये काम नहीं किया तो आपकी सब्सिडी हो जाएगी बंद!

Facebook


