RCB vs KKR Match Weather Report: RCB की जीत में रोड़ा बन सकती है बारिश, क्या रद्द हो जाएगा मैच? मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
RCB vs KKR Match Weather Report: आज रायपुर में RCB और KKR के बीच मुकाबला होने वाला है। ऐसे में बारिश के अलर्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।
RCB vs KKR Match Weather Report/Image- AI Generated
- आज रायपुर में RCB और KKR के बीच मुकाबला होने वाला है।
- मौसम विभाग ने रायपुर समेत की जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
- बारिश के अलर्ट ने क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ा दी है।
RCB vs KKR Match Weather Report: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी रायपुर में अचानक से बादल छा गए हैं, तो आस पास के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश भी हो रही है। अचानक बदले मौसम के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। अगर रायपुर में बारिश होती है तो क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगेगा क्योंकि, आज रायपुर में RCB और KKR के बीच मुकाबला होने वाला है।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से सामने आई जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी। तापमान में कमी आने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
रद्द हो सकता है RCB और KKR का मुकाबला
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आज राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होने वाला है। IPL 2026 का ये 57वां मुकाबला आज यानी बुधवार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट ने क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अगर बारिश होती है तो RCB और KKR के बीच होने वाला मुकाबला रद्द भी हो सकता है।
इन्हे भी पढ़ें:-

Facebook


