RCB vs PBKS IPL 2026: पंजाब को बेंगलुरु के हाथों मिली करारी हार, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई मैच गंवाने की बड़ी वजह, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
RCB vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार की वजह बताई है।

RCB vs PBKS IPL 2026/ Image Credit : Punjab Kings X Handle
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराया।
- कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में मिली हार की बड़ी वजह बताई है।
- कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना है कि, वो पॉवर प्ले में ही मैच हार गए थे।
RCB vs PBKS IPL 2026: धर्मशाला: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि रविवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जबरदस्त शुरुआत और फिर 223 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती झटकों के बाद उनकी टीम पावरप्ले में ही आईपीएल मुकाबला हार गई। पंजाब किंग्स को 23 रन से हार का सामना करना पड़ा।
श्रेयस अय्यर ने बताई हार की वजह
मैच के बाद श्रेयस ने कहा, ‘‘ बेशक, उन्होंने शानदार शुरुआत की और फिर पावरप्ले के ठीक बाद गेंदबाजों को निशाना बनाया। मुझे लगता है कि 222 रन तक पहुंचना एक तारीफ के काबिल प्रदर्शन था और हम गेंदबाजी में अधिक विकेट नहीं ले पाए लेकिन मुझे लगता है कि हम मैच पावरप्ले में ही हार गए।’’ पंजाब के कप्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने पर निराशा जताई, विशेषकर तब जब टीम को पूरे सत्र में प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य से लगातार अच्छी शुरुआत मिली थी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे तीन खिलाड़ी आउट हो गए थे और हमारे लिए अधिकतर रन प्रभसिमरन और प्रियांश ने बनाए थे। (RCB vs PBKS IPL 2026) वे हमें वैसी शुरुआत नहीं दे पाए जैसी पावरप्ले में देते थे। मैं भी जल्दी आउट हो गया। निराश करने वाला प्रदर्शन लेकिन शशांक और स्टोइनिस और बीच में कुछ अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा था।’’ शशांक सिंह ने 27 गेंद में 56 जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंद में 37 रन बनाए लेकिन पंजाब की टीम आठ विकेट पर 199 रन ही बना सकी। इस हार के बावजूद श्रेयस लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ पंजाब के अगले मैच से पहले उम्मीद बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘नतीजे चाहे जो भी हों मैं हमेशा सकारात्मक रहता हूं।’’
वेंकटेश अय्यर को मिला प्लेयर ऑफ़ द मैच
RCB vs PBKS IPL 2026: बेंगलुरु के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को 40 गेंद में नाबाद 73 रन बनाने के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने अपनी पारी पर संतोष जताया। उन्होंने कहा, ‘‘तकनीकी रूप से एकादश का हिस्सा होते हुए यह मेरा दूसरा मैच है और आज पहली बार मुझे ठीक से बल्लेबाजी करने का मौका मिला इसलिए यह मैन ऑफ द मैच मिलने से अधिक खुशी की बात है।’’
बेंगलुरु के कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने कहा कि पंजाब के बाद के चरण में थोड़ी देर के लिए खतरा बनने के बावजूद उनकी टीम दूसरी पारी के दौरान पूरी तरह से नियंत्रण में थी। (RCB vs PBKS IPL 2026) उन्होंने कहा, ‘‘सच कहूं तो हम दबाव में नहीं थे। हम नियंत्रण में थे। हम जानते हैं कि हमें इस विकेट पर क्या करना है क्योंकि बल्लेबाजों ने बहुत अच्छा फीडबैक दिया था।’’ जितेश ने पुष्टि की कि नियमित कप्तान रजत पाटीदार के अगले मैच में वापसी की उम्मीद है।
भुवनेश्वर कुमार ने कही ये बात
RCB vs PBKS IPL 2026:अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने असरदार स्पेल का श्रेय लय और तैयारी को दिया और साथ ही ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की सराहना भी की। भुवनेश्वर ने कहा, ‘‘उनके पास जो अनुभव है और जो कौशल है उससे बहुत फर्क पड़ता है। हम एक-दूसरे के कौशल का समर्थन करते हैं जिससे अब तक सब ठीक चल रहा है।’’ (RCB vs PBKS IPL 2026) प्लेऑफ के लिए टीम के क्वालीफाई करने पर भुवनेश्वर ने कहा कि महीनों की कड़ी मेहनत के बाद यह उपलब्धि भावनात्मक थी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- UP ministers Department Allocation: यूपी में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग, जानें यहां
- Damoh Fake Doctor: इस अस्पताल में मौत खेल! फर्जी MBBS डॉक्टर बनकर कर रहे थे ये काम, पुलिस की रेड में हुआ चौकानें वाला खुलासा, इतने आरोपी गिरफ्तार
- UP ministers Department Allocation: यूपी में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग, जानें यहां
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: RCB vs PBKS IPL 2026 Match Highlights
IPL 2026
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm