IPL 2025: आईपीएल मैच को लेकर बड़ी खबर, इन तीन शहरों में हो सकते हैं बचे हुए मुकाबले! जानिए कब से होंगे शुरू?
IPL 2025: आईपीएल मैच को लेकर बड़ी खबर, इन तीन शहरों में हो सकते हैं बचे हुए मुकाबले! जानिए कब से होंगे शुरू?

IPL 2025
- आईपीएल 2025 के बचे हुए मैच दक्षिण भारत के 3 शहरों में हो सकते हैं।
- भारत-पाकिस्तान के तनाव के कारण आईपीएल को एक सप्ताह के लिए रद्द किया गया।
- धर्मशाला में पंजाब-दिल्ली मैच के दौरान अचानक स्टेडियम ब्लैक आउट और मैच रद्द।
नई दिल्ली: IPL 2025 पूरी दुनिया की निगाहें इस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर टिकी हुई है। जिसके चलते देश के कई राज्यों के स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। साथ ही कई राज्यों में एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है। तो वहीं दूसरी ओर भारत में चल रहे आईपीएल को भी एक सप्ताह के लिए रद्द कर दिया गया है। इसी बीच अब आईपीएल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड ने टूर्नामेंट के बचे हुए मुकाबलों का आयोजन कराने के लिए साउथ के तीन शहरों को शॉर्टलिस्ट किया है।
IPL 2025 बताया जा रहा है कि अगर मैच इसी महीने होता है तो बचे हुए 16 मैच बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में खेला जाएगा। हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बीसीसीआई अभी इसके लिए सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक बीसीसीआई ने मई में शुरू करने का बैकअप प्लान बना लिया है। लेकिन इस बात की पुष्टि बीसीसीआई ने अभी तक नहीं की है।
आपको बता दें कि भातर और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल मैच को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए रद्द कर दिया था। आईपीएल के एक्स हैंडल में एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी थी कि 'टाटा आईपीएल 2025 को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है।'
बता दें कि शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आईपीएल में पंजाब और दिल्ली का मैच चल रहा था। तभी अचानक स्टेडियम को ब्लैक आउट कर दिया गया और मैच को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया।
🚨 IPL 2025 RESUMPTION. 🚨
- The BCCI has shortlisted Bengaluru, Chennai and Hyderabad as the 3 venues to host the remaining 16 matches of IPL 2025. (Espncricinfo). pic.twitter.com/NtVyUIlXXn
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 10, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सूत्रों के मुताबिक, आईपीएल 2025 के बचे हुए मैच बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में खेले जा सकते हैं। हालांकि, इस पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: The remaining matches of IPL can be held in these three cities
IPL 2026
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm