Jabalpur Crime News: अवैध संबंध के चलते फिर तबाह हुआ एक और परिवार, महिला को मिली ऐसी खौफनाक सजा, जानकर पुलिस के भी उड़े होश
Jabalpur Crime News: अवैध संबंध के चलते फिर तबाह हुआ एक और परिवार, महिला को मिली ऐसी खौफनाक सजा, जानकर पुलिस के भी उड़े होश

Jabalpur Crime News/ Image Credit: IBC24
- अवैध संबंध के चलते महिला की हत्या।
- सिरफिरे आशिक ने की महिला की हत्या।
- महिला ने पति और बेटी को छोड़ कर आशिक से शादी करने से किया था इनकार।
जबलपुर। Jabalpur Crime News: जबलपुर के कोतवाली इलाके की रहने वाली कविता गुप्ता की करीब 12 साल पहले शादी हुई। कविता अपने पति के साथ खुश थी, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान अपनी उम्र से 5 साल छोटे नमन विश्वकर्मा से हुई। सोशल मीडिया में बातचीत के बाद दोनों के बीच मुलाकात होने लगी जिससे एक अनचाहे प्यार ने जन्म ले लिया। प्यार बढ़ने पर कविता नमन से चोरी छिपे कई बार मिलती जुलती रही और इस दौरान पति को छोड़कर उसके साथ रहने की बात पर नमन और कविता का कई बार विवाद भी हुआ।
प्रेमी से शादी करने से किया था इनकार
हाल ही में 25 मई को एक बार फिर कविता नमन के साथ अपनी तीन साल की बेटी को लेकर बरगी बांध घूमने पहुंची, जहां दोनों के बीच फिर से शादी करने की बात को लेकर विवाद हुआ और कविता ने नमन से शादी करने और दोबारा मिलने से इनकार कर दिया जिससे नाराज होकर नमन ने तीन साल की बेटी के सामने कविता पर चाकू से सात से आठ वार कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बरगी नगर पुलिस चौकी प्रभारी सरिता पटेल ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान कविता ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
कविता की मौत के पहले लिए गए बयानों के आधार पर पुलिस को पूरी वारदात की वजह और पूरा मामला समझ में आ गया था और पुलिस आरोपी नमन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई थी। कविता ने मौत के पहले पुलिस को बताया था कि, उसका नमन विश्वकर्मा से कई सालों से अफेयर रहा, लेकिन अब वो इस रिश्ते से दूर जाना चाहती थी, लेकिन प्रेमी नमन विश्वकर्मा को दूर होने और शादी नहीं करने की बात पसंद नहीं आई और उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। कविता को चाकू मारने के बाद आरोपी नमन विश्वकर्मा रमनपुर के जंगल में अपनी बाइक छोड़कर रायपुर भाग गया था, लेकिन पुलिस की टीम लगातार आरोपी को पकड़ने के प्रयास कर रही थी और घटना के 6 दिन बाद जब नमन विश्वकर्मा अपनी बाइक लेने उसी जंगल में पहुंचा तो मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने नमन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
नमन से सारे संबंध करना चाहती थी कविता
Jabalpur Crime News: आरोपी नमन को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जब पूछताछ की तो नमन ने भी यही बात बताई कि, उसका कविता से लंबे समय से प्रेम प्रसंग था, लेकिन बेटी बड़ी होने के कारण अब कविता नमन से सारे संबंध खत्म करना चाहती थी और दोबारा मिलने से मना किया था। इसी बात की वजह से नमन ने कविता की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नमन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर इस मामले की गुत्थी सुलझा दी है, लेकिन जांच अधिकारी भी यह बात मानती है कि कहीं न कहीं कविता की एक गलती की वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई।
लेखक के बारे में
Web Title: A crazy lover killed a woman when she tried to get rid of his illegal relationship
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm