Pankaj Dubey on Bhopal Love Jihad: भोपाल लव जिहाद कांड पर अधिवक्ता पंकज दुबे का बड़ा बयान, राज्य सरकार को दी ये सलाह
Pankaj Dubey on Bhopal Love Jihad: भोपाल लव जिहाद कांड पर अधिवक्ता पंकज दुबे का बड़ा बयान, राज्य सरकार को दी ये सलाह

Love Jihad News Latest: शुक्र-चंद्रमा के विशेष योग से लड़कियां होती हैं लव जिहाद का शिकार, ज्योतिषाचार्य ने किया रिसर्च / Image: Symbolic
- भोपाल लव जिहाद कांड पर सरकार को सलाह
- अधिवक्ता पंकज दुबे ने राज्य सरकार को दी सलाह
- कॉलेजों की वेबसाईट पर सार्वजनिक हों सभी छात्रों की पहचान
Pankaj Dubey on Bhopal Love Jihad: जबलपुर। भोपाल लव जिहाद कांड पर अधिवक्ता पंकज दुबे ने राज्य सरकार को सलाह दी है कि, कॉलेजों की वेबसाईट पर सभी छात्रों की पहचान सार्वजनिक हो। उन्होंने कहा कि, छात्रों के नाम, वल्दियत और फोटो वेबसाइट में सार्वजनिक हो। कॉलेजों में दाखिलों के दौरान क्रिमिनल रिकॉर्ड भी पेश किए जाएं। अधिवक्ता पंकज दुबे ने कहा कि, सरकार धर्म स्वातंत्र्य कानून को और मजबूत बनाए। आरोपी और पीड़ित के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करने का प्रावधान हो। ट्रायल कोर्ट में बयान बदलने से रोकने के कानून में भी प्रावधान हो।
Read More: India action on Pakistan: मोदी के एक्शन से तिलमिलाया पड़ोसी देश, आर्मी चीफ असीम मुनीर का परिवार छोड़ा पाकिस्तान, प्राइवेट एयरक्राफ्ट से भागा विदेश
बता दें कि, राजधानी भोपाल के टीआईटी कालेज की कुछ छात्राओं के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग के मामलें में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, फरहान खान, साहिल खान और अली खान नाम के तीन युवकों ने नाम बदलकर दोस्ती की। आरोप है कि, उन्होंने युवतियों का शारीरिक शोषण किया, वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर पैसों की मांग की। फरहान और साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अली खान की तलाश जारी है। तीनों पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
Read More: जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, ओवैसी ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी बनाई है, जिसमें तीन एसीपी शामिल हैं। माना जा रहा है कि, मामले में पीड़िता और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। पकड़े गए आरोपियों में कालेज के ही पूर्व छात्र फरहान और साहिल है। वहीं, अली फरार है। यह तीनो भोपाल के रहने वाले हैं। पुलिस मामलें में जल्द अन्य आरोपियों का दावा कर रही है। वहीं, इस मामलें में दो आरोपी छात्र कोलकत्ता के है जिन्हे पकड़ने पुलिस कोलकत्ता रवाना हो गई है।
Read More: Kapkapiii Teaser Out: हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘कपकपी’ टीजर हुआ रिलीज, लंबे समय बाद साथ नजर आएंगे श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर
पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल से छात्रों के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। वीडियो में छात्राओं के न्यूड फोटो हैं, और इसी को वायरल करने की धमकी आरोपी देते थे। पीड़ित और आरोपी सभी कालेज से पासआउट हो चुके है, लेकिन उसके बाद भी आरोपी इन लड़कियों पर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दवाब बनाते थे।
Web Title: Pankaj Dubey on Bhopal Love Jihad
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am