Ajit Pawar ashes immersion: इस नदी में प्रवाहित की गई दिवंगत उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार की अस्थियां.. परिवारजन और पार्टी नेताओं ने दी भावभीनी विदाई..
गौरीघाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में एनसीपी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अजीत दादा को श्रद्धांजलि अर्पित की। (Ajit Pawar ashes immersion) धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ …

Ajit Pawar ashes immersion
- नर्मदा में अस्थि विसर्जन
- नेता अजीत पवार को श्रद्धांजलि
- विमान हादसे से पहले फोन बातचीत दावा
जबलपुर: महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अस्थियों का नर्मदा नदी में विधिवत विसर्जन किया गया। गौरीघाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में एनसीपी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अजीत दादा को श्रद्धांजलि अर्पित की। (Ajit Pawar ashes immersion) धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ नर्मदा तट पर अस्थि विसर्जन किया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर नेताओं ने अजीत पवार के राजनीतिक योगदान और सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
अजित पवार की आखिरी बातचीत
महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के एक दूर के रिश्तेदार ने दावा किया है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ मिनट पहले ही अजित पवार ने उनसे फोन पर बात हुई थी। जानकारी के मुताबिक, एक चार्टर्ड विमान 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। (Ajit Pawar Call Recording) इस विमान हादसे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख नेता अजित पवार और चार अन्य व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी।
रिश्तेदार ने जारी किया कॉल रिकॉर्डिंग
अजित पवार के दूर रिश्तेदार श्रीजीत पवार ने मंगलवार को एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी करते हुए यह दावा किया। (Ajit Pawar ashes immersion) श्रीजीत ने कहा कि उन्होंने आगामी जिला परिषद चुनाव में माली समुदाय के प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर अजित पवार को संदेश भेजा था।
श्रीजीत ने बताया, ‘मैंने सुबह 8:19 बजे उन्हें संदेश भेजा था जब वह विमान में सवार थे। जैसे ही विमान नेटवर्क क्षेत्र में आया उन्होंने मुझे 8:37 बजे फोन किया, जो हादसे से महज कुछ मिनट पहले की बात है।’ इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में अजित पवार को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने हमेशा सभी समुदायों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। श्रीजीत पवार ने मीडिया से कहा, ‘यह बातचीत अजित पवार के समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाती है।’
अजित पवार को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना गया कि उन्होंने माली समुदाय के सदस्य दिगंबर दुर्गाडे को पुणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक मर्यादित का अध्यक्ष नियुक्त किया। (Ajit Pawar ashes immersion) वह यह कहते हुए भी सुने गए कि बारामती के जिला परिषद समूह से माली समुदाय के एक उम्मीदवार को पहले ही टिकट दिया जा चुका है।
राउत ने उठायें थे मौत पर सवाल
गौरतलब है कि, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्लेन हादसे में निधन के बाद से राज्य में राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। कई विपक्षी नेता अजित पवार के निधन पर संदेह जता चुके हैं। अब शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने भी हादसे पर संदेह जताया और बीजेपी पर अजित पवार को धमकाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष गहन जांच की मांग की।
दरअसल, शिवेसना यूबीटी के नेता संजय राउत ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, (Ajit Pawar ashes immersion) “अजीत दादा की दुर्घटना पर सवाल जरूर उठेंगे, और उठने भी चाहिए। महाराष्ट्र के दिग्गज नेता अजीत पवार की जिस तरह से विमान दुर्घटना में मृत्यु हुई और जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उनकी जांच होनी चाहिए।”
इन्हें भी पढ़ें:-
- ‘RAC टिकट वाले यात्रियों से आधा ही लिया जाए किराया’ रेल यात्रियों को जल्द मिल सकती है बड़ी राहत, संसद तक पहुंचा मुद्दा
- देवी मां के मंदिर की मर्यादा तार-तार! मंदिर द्वार पर बार-बालाओं का अश्लील डांस, वायरल वीडियो में बेशर्मी की सारी हदें पार
- ‘घूसखोर पंडत’ काल्पनिक फिल्म है, इसका किसी जाति से कोई संबंध नहीं : नीरज पांडे और मनोज बाजपेयी
- बालाजी अच्छा खेल रहे हैं, इसलिए वह युगल के लिए बेहतर विकल्प थे: कप्तान राजपाल
- रूस के सैन्य खुफिया विभाग के उप प्रमुख को मॉस्को में गोली मारी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 👉 नर्मदा नदी के गौरीघाट में विधि-विधान के साथ अस्थि विसर्जन किया गया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Ajit Pawar’s Ashes Immersed in Narmada; Final Call Before Pune-Baramati Plane Crash Claimed
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm