BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Jabalpur Acid Attack: दोस्ती का खौफनाक अंजाम… अपनी ही बेस्ट फ्रेंड पर युवती ने फेंका एसिड, वजह जान हैरान हुए लोग

Jabalpur Acid Attack: दोस्ती का खौफनाक अंजाम… अपनी ही बेस्ट फ्रेंड पर युवती ने फेंका एसिड, वजह जान हैरान हुए लोग

Jabalpur Acid Attack/ Image Credit: IBC24

Jabalpur Acid Attack/ Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 30 Jun 2025 | 5:18 pmModified: 30 Jun 2025 | 5:18 pm
HIGHLIGHTS
  1. सहेली ने सहेली पर फेंका एसिड।
  2. जलन भावना में दिया वारदात को अंजाम।
  3. सरप्राइज देने के बहाने घर से बुलाकर किया अटैक।

जबलपुर। Jabalpur Acid Attack:  आप सब ने मशहूर गाने 'दुश्मन ना करे दोस्त ने वो काम किया है.. उम्र भर का ग़म हमें ईनाम दिया है' तो सुना ही होगा। गाने की ये पंक्तियां जबलपुर में हकीकत बन गई। यहां एक युवती ने अपनी ही सहेली पर एसिड अटैक कर दिया। एसिड अटैक में बुरी तरह झुलसी युवती का इलाज करवाया जा रहा है। इधर पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More: E-Attendance For Teacher: सरकारी स्कूलों के गुरुजी अब नहीं हो सकेंगे गायब, रोज लगाया होगा ई अटेंडेंस, नहीं तो कटेगी सैलरी

दुश्मन बना दोस्त

दरअसल, 21 साल की श्रद्धा और 22 साल की इशिका दोनों पक्की सहेलियां साथ में पढ़ीं, खेली हर सुख-दुख में साथ रहीं, लेकिन कहते हैं ना कि, जब दोस्ती में जलन की भावना आ जाए तो दोस्त से दुश्मन बनने में देर नहीं लगती। दुश्मन बना दोस्त जब घाव देता है उसका दर्द सहा नहीं जा सकता। ऐसा ही हुआ जबलपुर की श्रद्धा दास के साथ। श्रद्धा के पिता अच्छी जॉब में थे तो उसे सभी सुख सुविधाएं मिलती थी। स्टेटस सिंबल माना जाने वाला आईफोन भी श्रद्धा के पास था और घूमने फिरने के लिए अच्छी कार भी थी। उधर इशिका के हालात उलट थे। पिता की नौकरी ना होने से घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। आईफोन और कार होना तो दूर की बात। फिर भी श्रद्धा और इशिका की दोस्ती बरकरार थी।

Read More: Good News For Govt Employees: सरकारी कर्मचारियों के लिए साय कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, जानकर झूमने लगेंगे खुशी से, जानिए पूरी डिटेल

मां के सामने किया अटैक

इस दोस्ती में जलन का जहर तब घुल गया जब एक साल पहले श्रद्धा की जॉब लग गई। इशिका उससे जलने लगी। बात-बात पर उससे विवाद करने लगी। श्रद्धा ने जब इशिका से दूरी बनानी शुरु कर दी तो इशिका को मानों आग लग गई, फिर हुआ वो जिसकी उम्मीद एक दोस्त से कतई नहीं की जा सकती।  इशिका ने श्रद्धा के घर पहुंचकर उसे दो मिनट मिलने के लिए बाहर बुलाया। माँ के मना करने पर भी जैसे ही श्रद्धा बाहर निकली वैसे ही इशिका ने अपने पास रखा एसिड श्रद्धा के चेहरे पर फेंक दिया। जिसके बाद श्रद्धा की आवाज सुनकर माँ ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां गंभीर हालत में श्रद्धा का इलाज जारी है।

Read More: Prayagraj Violence Update: 'हम चुप नहीं बैठेंगे...' प्रयागराज हिंसा पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद, विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jabalpur Acid Attack: इधर, एसिड अटैक की ख़बर पाकर ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी इशिका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने इस वारदात के पीछे सहेलियों के बीच ईर्ष्या होना ही वजह बताया है। जांच में पता चला कि, इशिका ने श्रद्धा को सरप्राईज देने की बात कहकर उसे घर से बाहर बुलाया था। अपनी ही सहेली से मिले इस दर्दनाक सरप्राईज़ की कल्पना श्रद्धा ने कभी नहीं की होगी, लेकिन यही उसके लिए हकीकत बन गया। इस गुनाह की तफ्तीश जारी है, लेकिन ये गुनाह फिर समाज को एक बड़ा सबक दे गया है।

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Girl threw acid on her own best friend, people were shocked to know the reason

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm