Jabalpur Bargi Dam News: नाव में पानी घुस रहा था…”बरगी हादसे में 23 लोग बचाए गए, लेकिन कई दास्तां रह गई अधूरी, ये कहानी को सुनकर नहीं रोक पाएंगे अपने आंसू
Jabalpur Bargi Dam News: हादसे के समय मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी विकास ने पूरी घटना का दर्दनाक विवरण साझा किया, जिससे पता चलता है कि हालात कितनी तेजी से बेकाबू हो …

bargi news
Jabalpur Bargi Dam News: जबलपुर: जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज़ हादसे के बाद स्थानीय नाव चालकों और प्रशासन की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। अब तक करीब 23 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे के समय मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी विकास ने पूरी घटना का दर्दनाक विवरण साझा किया, जिससे पता चलता है कि हालात कितनी तेजी से बेकाबू हो गए थे।
विकास ने क्या बताया ?
विकास ने बताया कि शाम करीब 5:30 से 5:45 के बीच अचानक तेज आंधी और तूफान आ गया था। इसी दौरान नर्मदा नदी में तेज लहरें उठीं, जिससे क्रूज़ में पानी भरने लगा और वह असंतुलित होकर पलट गया। उनके अनुसार उन्होंने पहले ही यह महसूस कर लिया था कि नाव में पानी घुस रहा है और स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने तुरंत लोगों को सचेत किया और गेट के पास खड़े होकर यात्रियों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की। कई लोगों को उन्होंने खुद लाइफ जैकेट पहनाकर ऊपर की ओर भेजा। विकास ने बताया कि उनके साथ कुल 7 लोग थे, जिनमें से 5 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन 2 लोग केबिन के अंदर ही फंस गए और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि इतनी तेज मौसमीय बदलाव के बावजूद क्रूज़ संचालन कैसे जारी रहा।
जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज़ हादसे में अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। रेस्क्यू टीमों ने SDRF, NDRF की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। सामने आई सबसे दिल दहला देने वाली तस्वीरों में एक माँ और बेटे के आपस में लिपटे शव मिले हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अब तक मिले मृतकों में 8 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
मौत के बाद भी मां ने गले से लगाया रहा मासूम बच्चे को
इस हादसे में सबसे दिल दहला देने वाला दृश्य तब सामने आया जब बचाव दल को एक महिला का शव मिला, जो अपने बच्चे को अंतिम क्षणों तक कसकर थामे हुए थी। गोताखोरों के अनुसार, यह दृश्य इतना भावुक था कि अनुभवी रेस्क्यू कर्मी भी स्तब्ध रह गए। शुरुआत में शव को निकालना कठिन लग रहा था, लेकिन जब ध्यान से देखा गया तो पाया गया कि महिला ने अपने बच्चे को मजबूती से अपनी बाहों में जकड़ रखा था और दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं हो पा रहे थे। यह मंजर हादसे की भयावहता और उस पल की मानवीय पीड़ा को बयां करता है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

पानी में जिंदगी और मौत के बीच किया संघर्ष
Jabalpur Cruise Accident बता दें कि इस हादसे में 72 साल के रियाज हुसैन ने अपनी जान बचा ली है। उन्होंने बताया कि डूबते क्रूज के भीतर गर्दन तक पानी में करीब चार घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष किया। रियाज ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ घुमने निकले थे। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह यात्रा जिंदगी का खौफनाक यात्रा होगा। जैसे ही क्रूज में पानी भरना शुरू हुआ, रियाज ने खुद को संभाला। उन्होंने बताया कि कुछ ही मिनटों में पानी उनकी गर्दन तक पहुंच गया। सांसें चल रही थीं, लेकिन हर पल मौत सामने खड़ी नजर आ रही थी।
बता दें कि सैयद रियाज हुसैन जबलपुर के सिविल लाइन इलाके के रहने वाले हैं। वह परिवार के साथ क्रूज की सवारी का आनंद लेने गए थे। सैयद तो बच गए, मगर उनके परिजन अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को नाव र्यटकों को घुमाने के लिए डैम में निकली थी। इसी दौरान अचानक तेज आंधी तूफान चलने लगी। जिससे क्रूज ने अपना संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर बांध में पलट गया। बताया जा रहा है कि क्रूज में 35 से अधिक पर्यटक सवार थे। हादसे के बाद बांध अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी। इस दौरान कई लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। हादसे के तत्काल बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया। अब तक 22 लोगों का रेस्क्यू हो चुका है। वहीं अब तक 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में बच्चों की संख्या ज्यादा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: एग्जिट पोल भाजपा का ‘गेम’.. बंगाल में हमारी ही ‘फ्रेम’! ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा, जानिए आखिर किसका पलड़ा है भारी?
- Jabalpur Boat Accident: बरगी क्रूज हादसे की होगी उच्च स्तरीय जांच, मोहन सरकार के इस मंत्री ने की घोषणा, कहा-दोषियों पर होगा एक्शन
- Raipur Minor Rape Case: हैवानियत की सारी हदें पार! छत्तीसगढ़ के इस जिले में हवस का शिकार हुई 7 साल की मासूम, आरोपी निकला वो जिसकी उम्मीद किसी को नहीं…
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Jabalpur Bargi Dam News
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pm