BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Jabalpur Crime: एकतरफा प्यार में खून की होली! स्कूल जाती छात्रा को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, सिरफिरे आशिक की हैवानियत से दहला गांव

Jabalpur Crime: एकतरफा प्यार में खून की होली! स्कूल जाती छात्रा को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, सिरफिरे आशिक की हैवानियत से दहला गांव

Jabalpur Crime, unrequited love crime, Jabalpur murder case, minor girl murder, one-sided love violence, Rakesh Raikwar case, teenage girl killed MP, love obsession crime India, adolescent murder case, minor girl murder Jabalpur, axe murder case, teen girl murder news,

tikesh Kumar
Published: 05 Aug 2025 | 11:46 pmModified: 05 Aug 2025 | 11:48 pm

जबलपुर: Jabalpur News: जीवन में कोई भी चीज़ अगर एकतरफा हो, तो वह कई बार खतरनाक साबित होती है और जब बात मोहब्बत की हो तो मामला कई बार अपराध की सीमाएं लांघ जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ मध्यप्रदेश के जबलपुर ज़िले में जहां एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा इश्क़ में एक नाबालिग छात्रा की नृशंस हत्या कर दी। Jabalpur Crime

Read More: पति और पत्नी को थाना प्रभारी देता है थर्ड डिग्री, महिला का आरोप- पति को करंट लगाया, फिर सादे कागज़ पर साइन कराए

Jabalpur Crime:  घटना जबलपुर के सकरा गांव की है जहां 22 वर्षीय युवक राकेश रैकवार ने एक 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की को अपना एकतरफा प्यार बना लिया। नाबालिग लड़की बार-बार उसके प्रस्तावों को ठुकरा रही थी और आए दिन वह युवक की हरकतों से परेशान रहती थी। लड़की ने कई बार युवक को चेतावनी दी कि वह उसके बारे में घर वालों को बताएगी और पुलिस में शिकायत करेगी लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। दो दिन पहले जब लड़की स्कूल जा रही थी तब राकेश ने फिर उसे रास्ते में रोककर शादी के लिए दबाव बनाया। जब लड़की ने इंकार किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया। 4 और 5 अगस्त की दरमियानी रात को, जब नाबालिग अपनी छोटी बहन के साथ घर में सो रही थी उसी समय राकेश रैकवार कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस गया। उसने सो रही किशोरी के सिर पर कई बार वार कर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया और फिर मौके से फरार हो गया।

Read More: वर्दी में जाम छलकाते नजर आया प्रधान आरक्षक, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, अधिकारी ने कह दी ये बड़ी बात

Jabalpur Crime:  इस खौफनाक वारदात की गवाह बनी मृतका की छोटी बहन, जो पास में ही सो रही थी। उसने अपनी आंखों के सामने बहन की हत्या होते देखी। आरोपी के भागते ही उसने चीख-पुकार मचाई और परिजनों को जगाया। परिजन तुरंत किशोरी को अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत और छोटी बहन के बयान के आधार पर आरोपी राकेश रैकवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

Read More: सरकारी आवास में चिकित्सा अधिकारी की संदिग्ध हालात में मौत, इस हाल में बिस्तर पर मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

Jabalpur Crime:  नासमझी और कच्ची उम्र के इश्क़ का खौफनाक अंजाम एक बार फिर सामने आया है। एकतरफा प्यार के जुनून में एक बेटी की ज़िंदगी छिन गई। अब पुलिस भले ही आरोपी को सलाखों के पीछे डाल दे, लेकिन जिसने अपनी लाड़ली को खोया है उन माता-पिता के दिल का दर्द शायद ही कभी कम हो सकेगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Jabalpur Crime: Minor murdered with an axe due to one-sided love

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm