MP Crime: पति और पत्नी को थाना प्रभारी देता है थर्ड डिग्री, महिला का आरोप- पति को करंट लगाया, फिर सादे कागज़ पर साइन कराए

Ads

MP Crime: पति और पत्नी को थाना प्रभारी देता है थर्ड डिग्री, महिला का आरोप- पति को करंट लगाया, फिर सादे कागज़ पर साइन कराए

  •  
  • Publish Date - August 5, 2025 / 11:20 PM IST,
    Updated On - August 5, 2025 / 11:26 PM IST

MP Crime/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप,
  • दंपति को थर्ड डिग्री देने का आरोप,
  • मंडला SP ने दिए जांच के आदेश,

मंडला: Mandla News: जिले के महाराजपुर थाना प्रभारी जयसिंह यादव पर एक दंपति को थर्ड डिग्री की यातना देने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित महिला सीता बरमैया ने अपने पति आशीष बरमैया के साथ पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है और जनसुनवाई में न्याय की गुहार लगाई है। MP Crime

Read More: पाकिस्तान की नापाक हरकत, LoC पर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

MP Crime: पूरा मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव का है जहां पिछले महीने एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। इस सिलसिले में गांव के आशीष बरमैया को संदिग्ध मानते हुए पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। दंपति का आरोप है कि पुलिस उन्हें बार-बार थाने और कंट्रोल रूम बुलाकर मारपीट कर रही है। आशीष बरमैया के मुताबिक, पुलिस की पिटाई से उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनकी पत्नी सीता बरमैया ने आरोप लगाया कि उनके पति को बिजली का करंट तक लगाया गया।

Read More: ‘ये बच्चा सचिन रघुवंशी का है’, डीएनए रिपोर्ट लेकर गर्लफ्रेंड बच्चे संग घर पहुंची, हंगामा कर बोली- नहीं मिला न्याय तो यहीं दूंगी धरना

MP Crime: पीड़ित दंपति का कहना है कि उन्हें मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं है फिर भी पुलिस जबरन उन्हें आरोपी साबित करने में जुटी है। उनका यह भी आरोप है कि पुलिस ने उनसे सादे कागजों पर दस्तखत करवाए हैं। इस पूरे मामले पर मंडला जिले के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि उन्हें दंपति की शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने एसडीओपी को मामले की जांच सौंप दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

"थर्ड डिग्री टॉर्चर मंडला" का मामला किसके खिलाफ है?

"थर्ड डिग्री टॉर्चर मंडला" के आरोप महाराजपुर थाना प्रभारी जयसिंह यादव पर लगे हैं।

"थर्ड डिग्री टॉर्चर मंडला" मामले में पीड़ित कौन हैं?

पीड़ित आशीष बरमैया और उनकी पत्नी सीता बरमैया हैं, जिन्होंने पुलिस पर अमानवीय टॉर्चर का आरोप लगाया है।

क्या "थर्ड डिग्री टॉर्चर मंडला" में कोई कार्रवाई हुई है?

SP ने जांच के आदेश दिए हैं और SDOP को जांच सौंपी गई है, रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

"थर्ड डिग्री टॉर्चर मंडला" में आरोप क्या-क्या हैं?

मारपीट, करंट लगाना, सादे कागजों पर जबरन दस्तखत करवाना जैसे गंभीर आरोप पुलिस पर लगाए गए हैं।

"थर्ड डिग्री टॉर्चर मंडला" का संबंध किस केस से है?

यह मामला अहमदपुर गांव में एक व्यक्ति की मौत से जुड़ा है, जिसे हत्या मानते हुए पुलिस जांच कर रही है।