Jabalpur Hospital News: बच्चे तड़प रहे हैं, एसी बंद पड़े हैं! सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की ये हालत देखिए, दिल कांप जाएगा…
Jabalpur Hospital News: बच्चे तड़प रहे हैं, एसी बंद पड़े हैं! सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की ये हालत देखिए, दिल कांप जाएगा…

Jabalpur Hospital News, Jabalpur medical college hospital, Jabalpur child ward condition, Jabalpur AC not working hospital, Jabalpur healthcare crisis, Netaji Subhash Chandra Bose Hospital, Jabalpur government hospital news, Jabalpur hospital poor condition, Jabalpur health services issue, Jabalpur hospital ground report, Jabalpur Madhya Pradesh news, Jabalpur hospital AC repair, Jabalpur hospital children suffering, Jabalpur hospital building damage, Jabalpur September 2025 news
- एमपी का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल,
- वॉर्ड में न एसी चल रहे, न दीवारें साफ,
- मासूमों पर गर्मी का टॉर्चर,
जबलपुर: Jabalpur Hospital News: सरकार मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने का दावा कर रही है। दावे के साथ सरकारी अस्पतालों की तस्वीर बदलने के लिए बजट भी दिया जा रहा है लेकिन ज़मीनी हालात कैसे हैं, यह बात आप इस ग्राउंड रिपोर्ट को देखकर समझ जाएंगे। महाकोशल के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल, यानी जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बच्चों पर उमस भरी गर्मी का टॉर्चर हो रहा है। वजह है वॉर्ड के एसी का बंद होना। लोगों ने वॉर्ड में अपने घरों से पंखे लाकर लगा रखे हैं लेकिन राहत नहीं मिल रही। जर्जर इमारत में स्थित वॉर्ड के हालात भी डराने वाले हैं।
Jabalpur Hospital News: हॉस्पिटल, जर्जर इमारत, वॉर्ड, वॉर्ड की खराब दीवारें, बंद पड़े एसी, नवजात को पंखा झलती महिला। कहते हैं तस्वीरें कभी झूठ नहीं बोलतीं यह बात आप इन तस्वीरों को देखकर ही समझ सकते हैं। यह नज़ारा है जबलपुर में स्थित महाकोशल के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल का। जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के बच्चों के वॉर्ड का यह हाल है। बिल्डिंग बाहर से ही जर्जर है। इमारत में उग आई झाड़ियों को हटाना तो दूर उन्हें देखने की भी कोई ज़हमत नहीं उठाता। भीतर वॉर्ड की दीवारें खुद अपनी बदहाली की गवाही दे रही हैं।
Jabalpur Hospital News: संक्रमण फैल सकता है, लेकिन उन्हें साफ़ करने वाला कोई नहीं। कहने को वॉर्ड में कतार से एसी लगे हैं लेकिन सभी बंद पड़े हैं। भीतर उमस भरी गर्मी से बेहाल बच्चों को माएँ पंखा झल रही हैं। कुछ तो घर से पंखे भी ले आई हैं लेकिन देखने-सुनने वाला कोई नहीं। लेकिन IBC24 की टीम इस अनदेखी को देखने ज़रूर पहुँची। यहाँ अपने बच्चों का इलाज करवा रहीं महिलाएँ कहती हैं कि बच्चे उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं लेकिन खराब एसी को नहीं सुधारा जा रहा। स्थानीय समाजसेवी इसे अस्पताल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही बता रहे हैं।
Jabalpur Hospital News: मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना से जब हमने बात की तो उन्होंने खराब पड़े एसी जल्द सुधारवाने की बात कही। हालाँकि जर्जर इमारत और संक्रमण को न्योता देने वाली दीवारों पर उन्होंने कहा कि वॉर्ड कभी खाली नहीं रहता तो पुताई कैसे कराएं। डीन ने यह भी कहा कि बच्चा वॉर्ड को नई इमारत बनते ही वहाँ शिफ्ट कर दिया जाएगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1: जबलपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बच्चों के वॉर्ड की स्थिति बेहद खराब है, जहाँ एसी बंद हैं और दीवारें जर्जर हो चुकी हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Jabalpur Hospital News: See the condition of MP's biggest government hospital
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm