Jabalpur News: देश की पहली सेफ सिटी बनेगा जबलपुर! UN Women से करार, अब महिलाओं की सुरक्षा होगी और भी मजबूत
Jabalpur News: देश की पहली सेफ सिटी बनेगा जबलपुर! UN Women से करार, अब महिलाओं की सुरक्षा होगी और भी मजबूत

Jabalpur News,
- जबलपुर बनेगा देश की पहली सेफ सिटी,
- UN Women के साथ करार,
- महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस,
जबलपुर: Jabalpur News: महिलाओं और युवतियों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए जबलपुर देश का पहला 'सेफ सिटी' बनने जा रहा है। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आज यहां नेताजी सुभाषचंद्र बोस कंवेंशन सेंटर में उठाया गया, जहां यूनाइटेड नेशन्स विमन्स और जबलपुर नगर निगम के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ।
Jabalpur News: इस करार पर यूएन विमन्स इंडिया की प्रमुख कांता सिंह और जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जेंडर सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा, जिसके आधार पर एक सुदृढ़ और चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस योजना का मकसद जबलपुर को महिलाओं के लिए देश का सबसे सुरक्षित शहर बनाना है। यूएन विमन्स की इंडिया हैड कांता सिंह ने बताया कि उनका एक्शन प्लान महिलाओं के प्रति हिंसा, उत्पीड़न और असुरक्षा के मुद्दों को समझने और दूर करने पर केंद्रित होगा।
Jabalpur News: वहीं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने इस समझौते को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि नगर निगम के साथ-साथ पुलिस विभाग और अन्य सरकारी एजेंसियां भी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगी। महापौर ने कहा की यह पहल न केवल शहर के महिलाओं और युवतियों के लिए सुरक्षा का नया अध्याय शुरू करेगी बल्कि समाज में समानता और सम्मान की भावना को भी मजबूत करेगी। जबलपुर जल्द ही देश के लिए एक उदाहरण बनेगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "सेफ सिटी" एक ऐसी योजना है जिसका उद्देश्य महिलाओं और युवतियों के लिए सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाना है। इसमें जेंडर सेफ्टी ऑडिट, निगरानी, जागरूकता अभियान और आधारभूत संरचनाओं में सुधार शामिल होते हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Jabalpur News: Jabalpur will become the country's first safe city
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am