Jabalpur Students Viral : शिकायत करना पड़ा भारी! सरेआम बीच सड़क छात्र को घुटनों के बल बैठकर किया ऐसा काम, जानिए क्या था ये पूरा माजरा?
जबलपुर के इंद्राना इलाके में स्कूल छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार किया। पीड़ित छात्र पर मारपीट …

Jabalpur Student Video
- जबलपुर के इंद्राना में स्कूल छात्रों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- पीड़ित छात्र ने क्लास टीचर से शिकायत की, जिसके बाद बदमाशों ने मारपीट और पैर पड़वाए
- पुलिस ने राजा चौहान, शिवा राजपुर और राज राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया
Jabalpur Students Viral जबलपुर: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के बीच हिंसा का मामला सामने आया है। छात्र अपनी ताकत दिखाने और डर फैलाने के लिए मारपीट करने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। ताजा मामला जबलपुर के इंद्राना क्षेत्र का है, जहां स्कूली छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। पीड़ित छात्र ने क्लास टीचर से शिकायत की, जिसके बाद बदमाश छात्रों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और पैर भी पड़वाए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में फैल गया।
मारपीट करने के बाद पैर भी पड़वाए
Jabalpur Students Viral जानकारी के अनुसार, इंद्राना के सांदीपनी स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा के छात्र अमन राजपूत ने देखा कि उसके सहपाठी राजा चौहान स्कूल टाइम पर एक लड़की के साथ घूम रहा था। अमन ने इस बात की शिकायत क्लास टीचर से की। नाराज़ राजा चौहान ने अमन को मिलने के बहाने बुलाया और अपने साथियों शिवा राजपुर और राज राजपूत के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट की। इतना ही नहीं, अमन और एक अन्य छात्र से अपने पैर भी पड़वाए।
इस घटना के बाद पीड़ित ने इंद्राना पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजा चौहान, शिवा राजपुर और राज राजपूत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
इन्हे भी पढ़े
- Mann Ki Baat 129th Episode : “2025 ने भारत को दिया नया आत्मविश्वास”,साल के आखिरी मन की बात में पीएम मोदी ने बताया क्यों खास रहा यह साल?
- Katni Crime News: स्टेटस पर भाभी की तस्वीर देख पड़ोसी करता था ऐसी हरकत! विरोध करते ही माँ के साथ घर में घुसकर किया ऐसा कांड, फिर जो हुआ…
- Google New Trend: आपने ट्राई किया क्या ? Google पर इस नंबर को सर्च करते ही आपके साथ होने लगेगी ऐसी चीज़े, जाने क्या 67′ ट्रेंड
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना जबलपुर जिले के इंद्राना इलाके के सांदीपनी स्कूल में हुई।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Jabalpur School Fight Video Goes Viral
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप
30 Sept 2026 | 1:53 pm