Jabalpur Police Brutality: क्या पुलिस की दबंगई ने ले ली जान? पत्नी की शिकायत पर आई डायल 112 ने सरेराह किया ऐसा बर्ताव, घर लौटकर युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम!
जबलपुर में एक युवक जयराज चौधरी ने कथित रूप से पुलिस द्वारा सरेराह मारपीट के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस पर बेरहमी और लापरवाही के आरोप …

Jabalpur Police Brutality
- जयराज चौधरी ने कथित रूप से पुलिस द्वारा मारपीट के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या की।
- परिजनों ने पुलिस पर बेरहमी और लापरवाही के आरोप लगाए।
- वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Jabalpur Police Brutality जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। हनुमानताल थाना क्षेत्र के बाबाटोला इलाके में एक युवक जयराज चौधरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना है कि युवक ने पुलिस की बेरहमी से मारपीट करने की वजह से शर्मशार होकर आत्महत्या कर लिया।
घरेलू विवाद की जांच करने पहुंची थी पुलिस
Jabalpur Police Brutality मिली जानकारी के अनुसार , मृतक जयराज चौधरी का विवाह साल 2018 में पूजा चौधरी से हुआ था। बीते कुछ समय से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने हनुमानताल थाने में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत की जांच के लिए डायल 112 की टीम बाबाटोला पहुंची थी।
परिजनों का आरोप: सरेराह की गई बेरहमी से मारपीट
परिजनों का आरोप है कि पुलिस टीम ने जयराज को पकड़ा और मोहल्ले में सबके सामने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों का कहना है कि इस सार्वजनिक पिटाई से जयराज बुरी तरह टूट गया और अत्यधिक शर्मिंदगी महसूस करने लगा। इसी मानसिक प्रताड़ना के चलते उसने घर जाकर फांसी लगा ली।
शव रखकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों की मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाये है। हालांकि मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने जयराज को सिर्फ समझाइश दी थी और परिजनों के आरोप पर मामले की जांच कराई जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Farmers Protest In Ujjain: अचानक महिलाओं लेकर सड़क पर उतरे किसान, कर दिया चक्काजाम, प्रशासन से कर रहे ये बड़ी मांग
- Katni Income Tax Raid : बीजेपी नेता के बाद माइनिंग कारोबारी के यहाँ आयकर ने मारा छापा, जांच में मिले चौकाने वाले दस्तावेज,अब जल्द होगा बड़ा खुलासा
- Team India Squad for t20 World Cup 2026: टी-20 विश्वकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान.. सूर्यकुमार की कप्तानी में ये खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में, लेकिन ये स्टार खिलाड़ी टीम से आउट..
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: परिजनों के आरोप के अनुसार, पुलिस द्वारा मारपीट के बाद शर्मशार होकर जयराज ने फांसी लगाई।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Jabalpur Youth Commits Suicide Allegedly After Police Assault; Family Demands Action
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm