Jabalpur News: प्यार के लिए घर छोड़ कर निकली नाबालिग.. बदले में मिली मौत, दरिंदा निकला प्रेमी!
Jabalpur News: प्यार के लिए घर छोड़ कर निकली नाबालिग.. बदले में मिली मौत, दरिंदा निकला प्रेमी!

Badaun Road Accident News/Image Credit: IBC24 File
- 14 साल की नाबालिग की मौत।
- ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिली थी नाबालिग।
- रिश्तेदार से प्यार के लिए घर से भागी 14 साल की नाबालिग।
जबलपुर। Jabalpur News: कहते हैं कि, प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती यह किसी भी उम्र में हो जाता है, लेकिन यही प्यार जब सोचने समझने की उम्र के पहले हो जाए तो बर्बादी का कारण भी बन जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ पुणे की रहने वाली एक 14 साल की नाबालिग के साथ, जिसने अपनी कच्ची उम्र में इश्क तो किया, लेकिन उस इश्क और भरोसे के बदले नाबालिग को सजा ए मौत मिली।
26 मई को घर से हुई थी लापता
दरअसल, पुणे की रहने वाली एक 14 साल की नाबालिग को अपने ही दूर के एक रिश्तेदार से इस तरह इश्क हुआ, कि वह उसके साथ जिंदगी बिताने के सपने संजोने लगी और शादी करने की बात में आकर करण सिंह राठौर के साथ 26 मई को घर छोड़कर चली गई। नाबालिग के परिजनों ने पुणे के बंड गार्डन पुलिस थाने में नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस को जांच में करण सिंह राठौर के भी लापता होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुणे सहित महाराष्ट्र के कई जिलों की पुलिस नाबालिग की तलाशी में जुट गई, लेकिन दोनों के मोबाइल बंद होने के कारण नाबालिग का कोई सुराग नहीं लगा।
ट्रेन में इस हालत में मिली थी नाबालिग
इसके बाद 13 मई को नागपुर से शहडोल जाने वाली ट्रेन में नैनपुर स्टेशन पर नाबालिग बेहोशी की हालत में टीटी को मिली। जिसके बाद GRP पुलिस नाबालिग को लेकर जबलपुर पहुंची और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान लिए गए बयानों में नाबालिग ने करण सिंह राठौर द्वारा नशे की गोलियां खिलाने की बात बताई वहीं 15 जून को इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई।
Jabalpur News: वहीं जबलपुर पहुंचे नाबालिग के परिजनों ने भी करण सिंह राठौर नामक अपने एक रिश्तेदार पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर घर से ले जाने की बात मीडिया से बताई। पूरे मामले को लेकर जबलपुर GRP पुलिस द्वारा जांच की गई। वहीं नाबालिग के बयान और पीएम रिपोर्ट समेत तमाम जांच के दस्तावेज पुणे की बंड गार्डन पुलिस को सौंप दिए गए हैं जिनके आधार पर अब बंड गार्डन पुलिस इसकी जांच करेगी।
लेखक के बारे में
Web Title: Minor left home for love.. got death in return, lover turned out to be a beast!
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm