Punjabi Dussehra in Jabalpur: 75 सालों से चली आ रही अनोखी परंपरा.. यहां दशहरे से एक दिन पहले होता है रावण का दहन, इस साल 75 फीट ऊंचा था पुतला
Punjabi Dussehra in Jabalpur: 75 सालों से चली आ रही अनोखी परंपरा.. यहां दशहरे से एक दिन पहले होता है रावण का दहन, इस साल 75 फीट ऊंचा था पुतला

Punjabi Dussehra in Jabalpur
Punjabi Dussehra in Jabalpur: जबलपुर। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में बीते 75 सालों से चली आ रही अनोखी परंपरा के तहत इस साल भी दशहरे के एक दिन पहले ही जबलपुर में पंजाबी दशहरा धूमधाम से मनाया गया। इसके लिए शहर के ग्वारीघाट मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग जुटे। पंजाबी दशहरे में मंच से पंजाबी लोक गायकों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बैंड धुनों की पेशकश की गई।
Read More: Good News For Service Women: घर से बाहर रह रही कामकाजी महिलाओं के लिए खुशखबरी.. सरकार देने जा रही बड़ी सौगात
आयोजन में भगवान श्रीराम-लक्ष्मण, माता सीता और रामभक्त हनुमान की अद्भुत झांकी निकाली गई और फिर वो पल आया जिसका सबको इंतजार था। पंजाबी दशहरे में यहां रावण और कुम्भकर्ण के 75 फीट ऊंचे विशाल पुतलों का दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण के दहन का ये नजारा गगनचुंबी आतिशबाजी के बीच देखने लायक था।
Read More: Ravan Dahan Shubh Muhurat: 12 या 13 अक्टूबर… कब है दशहरा? इस शुभ मुहूर्त में करें रावण दहन
पंजाबी दशहरे के इस कार्यक्रम का आयोजन हमेशा की तरह जबलपुर की पंजाबी हिन्दू एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसके सदस्य और कांग्रेस के पूर्व विधायक तरुण भनोत ने एक दिन पहले मने दशहरे की सबको शुभकामनाएं दी। इस दौरान मौजूद जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि, अधर्म पर धर्म की जीत के इस त्यौहार के साथ ही वो शहर के चौमुखी विकास का संकल्प ले रहे हैं।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
Web Title: Punjabi Dussehra in Jabalpur
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm