Jabalpur Viral Video: युवक ने जेल से छूटते ही मनाया जश्न, आतिशबाजी कर निकाला जुलूस, रील बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल
Jabalpur Viral Video: युवक ने जेल से छूटते ही मनाया जश्न, आतिशबाजी कर निकाला जुलूस, रील बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल

Jabalpur Viral Video/ Image Credit: IBC24
- जेल से छूटने के बाद बदमाश ने निकाला जुलूस।
- जुलूस में शामिल करीब 50 युवकों पर एफआईआर दर्ज।
- हत्या के आरोप में 9 सालों से जबलपुर सेंट्रल जेल में बंद था बदमाश।
जबलपुर। Jabalpur Viral Video: जबलपुर में एक कुख्यात बदमाश को जेल से छूटने की खुशी में जुलूस निकालना भारी पड़ गया। जेल से छूटने के जश्न में निकले जुलूस की ख़बर लगते ही पुलिस ने कुख्यात बदमाश राजा सोनकर सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने बदमाश के जुलूस में शामिल हुए करीब 50 युवकों पर भी एफआईआर दर्ज की है।
आरोपी राजा सोनकर हत्या के अपराध में पिछले 9 सालों से जबलपुर सेंट्रल जेल में बंद था, जो शुक्रवार को जमानत पर जेल से छूटा था। बदमाश राजा सोनकर के जेल से छूटने पर उसके भाई और हिस्ट्रीशीटर बदमाश विवेक सोनकर ने सेंट्रल जेल से रांझी के बापूनगर तक जुलूस का आयोजन किया था और इस जुलूस की रील बनाकर सोशल मीडिया में भी वायरल की थी। इलाके में दबदबा बनाने के नीयत से निकाले गए जुलूस की शिकायत आम लोगों ने भी पुलिस से की थी।
Jabalpur Viral Video: इस पर राँझी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बदमाश और उसके भाई सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और जुलूस में शामिल लोगों पर भी एफआईआर दर्ज कर ली। राँझी थाना प्रभारी का कहना है कि, हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने क्षेत्र में आतंक फैलाने और बिना अनुमति जुलूस निकाला था जिस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इतना ही नहीं पुलिस आरोपी राजा सोनकर को मिली जमानत भी रद्द करवाने कोर्ट में आवेदन देने जा रही है।
लेखक के बारे में
Web Title: The youth took out a procession as soon as he was released from jail, made a reel and made it viral on social media
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm