Jagdalpur Bastar Goncha Parv 2026 : हर साल लाखों श्रद्धालुओं को रहता है इस पल का इंतजार! इस दिन जगदलपुर में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
जगदलपुर में गोंचा महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। नए रथ का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और जनकपुरी को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।
- जगदलपुर में गोंचा महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में।
- जनकपुरी परिसर में विशाल टेंट और विशेष व्यवस्थाएं की गईं।
- धार्मिक अनुष्ठानों और भोग-प्रसाद की तैयारियां पूरी।
जगदलपुर : Jagdalpur Bastar Goncha Parv 2026 : जगदलपुर में आस्था, परंपरा और संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व गोंचा अब पूरे शबाब पर है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जनकपुरी की सजावट, नए रथ का निर्माण और पूजा-अनुष्ठानों की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ओडिशा के जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर आयोजित होने वाले इस महापर्व का इंतजार हर वर्ष हजारों श्रद्धालु करते हैं।
16 जुलाई को निकाली जाएगी भव्य रथयात्रा
परंपरा के अनुसार 15 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का नेत्रोत्सव होगा, जिसमें भक्त पहली बार भगवान के दर्शन करेंगे। इसके अगले दिन 16 जुलाई को भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। भगवान का रथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जनकपुरी पहुंचेगा, जहां श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। रथयात्रा को लेकर जनकपुरी परिसर में विशाल टेंट तैयार किया जा रहा है।
नए रथ का निर्माण अंतिम चरण पर
Jagannath Rath Yatra Janakpuri Setup वहीं हर साल की परंपरा के अनुसार इस बार भी भगवान के लिए नए रथ का निर्माण अंतिम चरण में है। चार पहियों वाले इस रथ के सात खंडों में कुल 21 विग्रहों को विधि-विधान के साथ विराजमान कराया जाएगा।महापर्व के दौरान अमनिया प्रसाद, हेरा पंचमी सहित सभी धार्मिक अनुष्ठानों की जिम्मेदारी विभिन्न समितियों और समाज के प्रतिनिधियों को सौंपी गई है। भोग, पूजा और सेवा से जुड़ी व्यवस्था पूरी हो चुकी है।
ये भी पढ़ें
- CG Tendu Patta Kharidi Dar Badha: तेंदूपत्ता संग्राहकों की हुई बल्ले-बल्ले, सरकार ने मजदूरी 4,000 से बढ़ाकर 5,500 की, जानिए अब खाते में कितना पैसा आएगा
- Haryana Viral Video: क्रूरता की सारी हदें पार, पिता ने अपनी ही 4 साल की बेटी के साथ की हैवानियत, CCTV देख दहल उठेगा दिल
- Ayodhya Ram Mandir Chori Case: चंदा चोरी मामले में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपियों ने बताया कहां और कैसे इनवेस्ट करते थे पैसा, पुलिस के सामने खोले कई बड़े राज

Facebook


