Jagdalpur Hotel Rape Case News : सोशल मीडिया पर बिछाया प्यार का जाल, फिर होटल बुलाकर मिटाई हवस, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ऐसा काम

Ads

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर होटल में दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बरामद हुए हैं।

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 07:30 PM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 07:34 PM IST

Jagdalpur Hotel Rape Case News / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को प्रेम जाल में फंसाया।
  • होटल में दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप।
  • वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार।

जगदलपुर: Jagdalpur Hotel Rape Case News :  सोशल मीडिया पर दोस्ती, प्यार का झांसा, होटल में दुष्कर्म और फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी। बस्तर पुलिस ने ऐसे ही एक आरोपी को हजारों किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद मोबाइल बंद कर फरार हो गया था और लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने मुखबिर की मदद से उसे मऊ जिले से दबोच लिया। आरोपी को जगदलपुर लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म

आरोपी ने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती की और फिर प्रेम संबंध का भरोसा दिलाकर जगदलपुर बुलाया,जगदलपुर के एक होटल में आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।Obscene Video Viral Blackmail Threat  इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका मानसिक और शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने आरोपी से दूरी बनाने की कोशिश की तो वह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा।

Social Media Friendship Crime Chhattisgarh पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया आरोप

पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना में अपराध दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी घटना के बाद से फरार था और मोबाइल बंद कर लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। कड़ी निगरानी के बाद आरोपी को उसके क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसके कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया, जिसमें पीड़िता से जुड़े आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं।

ये भी पढ़ें