जालौन: खेत में महिला का झुलसा हुआ शव मिला
जालौन: खेत में महिला का झुलसा हुआ शव मिला
जालौन (उप्र), 21 जनवरी (भाषा) कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के पास बुधवार को एक खेत से एक महिला का झुलसा हुआ शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे कोतवाली कालपी क्षेत्र के साईं मंदिर के पास खेत में धुआं उठता दिखाई दिया ।
उन्होंने बताया कि धुआं देखकर आसपास के खेतों में काम करने वाले लोग मौके पर पहुंचे तो महिला का झुलसा हुआ शव पड़ा था।
ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्राधिकार (कालपी) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की घेराबंदी की।
पुलिस अधीक्षक ने बताया वह स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि महिला की मृत्यु हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने में जुटी है।
दुर्गेश कुमार ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का सटीक कारण पता चल पाएगा।
भाषा सं राजेंद्र
नोमान
नोमान
लेखक के बारे में
Web Title: जालौन: खेत में महिला का झुलसा हुआ शव मिला
JALAUN
और भी पढ़ें ›उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pmठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 3:19 pmहमीरपुर के स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी का वाहन रोका, खराब मध्याह्न भोजन की शिकायत की
01 Oct 2026 | 3:01 pm