BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार

ठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार

ठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 3:19 pmModified: 01 Oct 2026 | 3:19 pm

सीतापुर (उप्र), एक अक्टूबर (भाषा) सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को सस्ते नीलामी वाले सोने की व्यवस्था करने और खराब नोटों को बदलने के बहाने 27 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में यहां एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों की पहचान कन्नौज निवासी रोहित बाजपेई और उसकी पत्नी अनु बाजपेई उर्फ चंद्रा के रूप में हुई, जो नेपाल के चितवन की मूल निवासी है।

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि दंपति ने सीतापुर शहर के प्रेम नगर इलाके में एक मकान किराए पर लिया था और लोगों का भरोसा जीतने के लिए फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर खुद को सरकारी अधिकारी बताकर पेश किया और लोगों से ठगी की।

अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने नीलामी वाला सोना दिलाने के लिए मकान मालिक रामनरेश जायसवाल से 20 लाख रुपये, खराब नोट बदलने के लिए 2 लाख रुपये, एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से 1 लाख रुपये और उसी इलाके के एक धोबी से 4 लाख रुपये लिए।

अग्रवाल ने कहा, “ दोनों 14 सितंबर को पैसे लेकर फरार हो गए और उसके बाद आगरा, कोटा, बैतूल और चेन्नई में स्थान बदलते रहे।”

उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी के पैसों से कथित तौर पर लगभग 6 लाख रुपये के सोने के गहने और दो मोबाइल फोन खरीदे गए थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 लाख रुपये नकद, 38.740 ग्राम सोने के गहने, चार मोबाइल फोन और इनकम टैक्स, आधार और पैन कार्ड जैसे नकली पहचान दस्तावेज बरामद किए गए।

जांच के दौरान पुलिस ने दावा किया कि आरोपी 2005 से ही इसी तरह की धोखाधड़ी में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और बिहार में मामले दर्ज हैं।

भाषा सं जफर मनीषा नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार

People also search for:ArrestedcoupleupUP couple arrested
शहर की खबरें
उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई

उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई

01 Oct 2026 | 4:40 pm
राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

01 Oct 2026 | 4:30 pm
उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

01 Oct 2026 | 3:49 pm
वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

01 Oct 2026 | 3:44 pm
देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

01 Oct 2026 | 3:28 pm
हमीरपुर के स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी का वाहन रोका, खराब मध्याह्न भोजन की शिकायत की

हमीरपुर के स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी का वाहन रोका, खराब मध्याह्न भोजन की शिकायत की

01 Oct 2026 | 3:01 pm
मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 1:55 pm