Jamui Love Marriage News: 19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ प्यार, मंदिर में सात फेरे लेकर बसाया नया घर संसार
Jamui Love Marriage News: 19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ प्यार, मंदिर में सात फेरे लेकर बसाया नया घर संसार

Jamui Love Marriage News: 19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ प्यार, मंदिर में सात फेरे लेकर बसाया नया घर संसार / Image: Viral Video
- 19 साल के युवक ने 45 वर्षीय महिला से की शादी
- मिस कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी
- पुलिस जांच के बाद साथ रहने की मिली अनुमति
जमुई: Jamui Love Marriage News जिले के खडूई बरियारपुर गांव से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। दरअसल यहां एक 19 साल के लड़के को 45 साल की महिला से प्यार हो गया। दोनों के बीच प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि घर से भागकर मंदिर में शादी रचा ली और अब दोनों ने साथ में जीवन बिताने का फैसला कर लिया है। जबकि 19 साल के लड़के को पता है कि जिस महिला से उसने शादी की है वो पांच बच्चों की मां है। दोनों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में ये शादी चर्चा का विषय बना हुआ है।?
19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी
Jamui Love Marriage News मिली जानकारी के अनुसार मामला खैरा थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले महावीर ठाकुर ने 45 वर्षीय सीमा परवीन के साथ मंदिर में शादी कर ली है। महावीर ठाकुर की मानें तो करीब दो वर्ष पहले वो अपने एक मित्र को फोन किया था। हालांकि, कॉल गलती से सीमा परवीन के नंबर पर लग गया। बातचीत के दौरान दोनों का परिचय हुआ और धीरे-धीरे संपर्क बढ़ने लगा। समय के साथ दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई और यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। महावीर का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे और साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया।
घर से भागकर मंदिर में रचाई शादी
महावीर ने आगे बताया कि कुछ समय बाद सीमा परवीन उनसे मिलने कोलकाता पहुंचीं। वहीं दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया। युवक का कहना है कि उसे सीमा की उम्र, अतीत या पारिवारिक परिस्थितियों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वह उनके साथ खुशहाल जीवन बिताना चाहता है। बता दें कि सीमा परवीन मूल रूप से पूर्णिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पहली शादी मोहम्मद मनन आलम से हुई थी। वैवाहिक जीवन में लगातार परेशानियों का सामना करने के दौरान उनकी बातचीत महावीर से शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। सीमा का कहना है कि उन्होंने अपनी इच्छा से नया जीवन शुरू करने का फैसला लिया है और अब वह महावीर के साथ रहना चाहती हैं।
बिहार के जमुई में 19 साल के महावीर ठाकुर ने फोन लगाया अपने दोस्त को गलती से फ़ोन 5 बच्चों की माँ 45 वर्षीय सीमा परवीन को लग गया,
फिर क्या महावीर ठाकुर और सीमा परवीन रात-रात भर प्यार की बातें करने लगें,
आज दोनों ने ख़ुशी-ख़ुशी शादी कर लिया । pic.twitter.com/WxxlHzY5dW
— GAURAV🇮🇳 (@GK010200) June 6, 2026
दोनों ने साथ में रहने का किया फैसला
मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को खैरा थाना बुलाकर पूछताछ की। थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं। पूछताछ के दौरान किसी प्रकार की कानूनी बाधा सामने नहीं आई, जिसके बाद दोनों को वापस भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें
- Upcoming IPO: कमाई का बड़ा मौका बस आने ही वाला है! अगले हफ्ते खुलेंगे ये IPO, एक का GMP 34 रुपये, जानिए क्यों हर कोई कर रहा इंतजार!
- Tikamgarh Double Murder: बुजुर्ग दंपति की कुल्हाड़ी से हत्या, इस बात पर रिश्तेदारों ने दी दर्दनाक मौत, खून से सनी लाश देख कांप उठे लोग
- Dead Snake In Poshan Aahar : सावधान! आंगनबाड़ी से मिले पोषण आहार को छूने से पहले पढ़ लें यह खबर, भीतर का खौफनाक नजारा देख उड़ जाएंगे होश
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खडूई बरियारपुर गांव का बताया जा रहा है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Jamui Love Marriage News: 19 year boy marry with 45 year old lady in Bihar
JAMUI
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am